युवराज सिंह नहीं, बल्कि भारत का ये पूर्व कप्तान बन रहा दिल्ली कैपिटल्स का नया हेड कोच

Published - 20 Jun 2026, 09:37 AM | Updated - 20 Jun 2026, 10:23 AM

Delhi Capitals

Delhi Capitals New Head Coach: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन काफी साधारण रहा। एक बार फिर यह टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई और 14 मैचों में 7 जीत के साथ 14 अंक लेकर छठे स्थान पर रहते हुए एलिमिनेट हो गई। सीजन के अंत के बाद ही दिल्ली की टीम में अगले सीजन को लेकर कई बदलाव की संभावना जताई जा रही थी और इस टीम को लेकर शुक्रवार की शाम को कई बड़े बड़े अपडेट सामने आए, जिनसे हलचल मची हुई है।

सबसे बड़ा अपडेट दिल्ली कैपिटल्स में युवराज सिंह के शामिल होने को लेकर आया। जी हां, टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि यह दिग्गज IPL 2027 के लिए DC के कोचिंग स्टाफ में शामिल होगा। इसके बाद से ही युवराज की भूमिका को लेकर चर्चा होने लगी कि क्या वो बतौर हेड कोच नजर आएंगे लेकिन अब उनके रोल को लेकर अहम जानकारी सामने आई है।

Delhi Capitals में हेड कोच नहीं, इस रोल में नजर आएंगे युवराज

Delhi Capitals 1

युवराज सिंह को कई युवा बल्लेबाजों के मेंटर के रूप में अच्छी पहचान मिली है। खासतौर पर अभिषेक शर्मा की सफलता का क्रेडिट उन्हें ही दिया जाता है। इसके अलावा युवी ने संजू सैमसन और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों के साथ भी काम किया है। इसी वजह से उन्हें काम से कई आईपीएल फ्रेंचाइजी काफी प्रभावित नजर आईं। यही वजह है कि दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने युवराज को अपने साथ जोड़ने का मन बना लिया है।

हालांकि, युवराज को दिल्ली की टीम (Delhi Capitals) अपना हेड कोच नहीं बनाएगी। ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक, युवराज की भूमिका बल्लेबाजी कोच की होगी। मौजूदा समय में डीसी के पास बैटिंग कोच नहीं है। ऐसे में वो इस खाली पद पर नजर आ सकते हैं।

इस दिग्गज को दिल्ली कैपिटल्स बना सकती है हेड कोच

युवराज सिंह के बल्लेबाजी कोच बनाए जाने के साथ-साथ दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के हेड कोच के पद में भी बदलाव की संभावना नजर आ रही है। JSW ग्रुप की ओनरशिप में वापसी के कारण अब सारे फैसले डायरेक्टर पार्थ जिंदाल के होंगे। यही वजह है कि हेमांग बदानी को हेड कोच के पद से हाथ धोना पड़ सकता है। वो पिछले दो सीजन से इस भूमिका पर थे, लेकिन उनकी कोचिंग में टीम जूझती नजर आई।

सौरव गांगुली और दिल्ली कैपिटल्स का साथ है पुराना

इसी वजह से दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) IPL 2027 के लिए पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को अपना हेड कोच बना सकती है, जो फ्रेंचाइजी के साथ काफी समय से हैं। गांगुली को 2024 में JSW का क्रिकेट डायरेक्टर नियुक्त किया गया था।

BCCI प्रेसिडेंट बनने से पहले उन्होंने IPL 2019 में एक सीजन के लिए DC के मेंटर की भूमिका निभाई थी। SA20 2025 में, गांगुली ने प्रिटोरिया कैपिटल्स के हेड कोच के तौर पर काम किया। कोच के तौर पर यह उनकी पहली भूमिका थी। वह विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में DC टीम के साथ भी जुड़े रहे हैं।

यह भी पढ़ें: दिग्गज ने वर्ल्ड कप 2027 के लिए चुनी भारत की प्लेइंग-11, रोहित, गिल, कोहली, ईशान.....

Tagged:

Delhi Capitals Sourav Ganguly yuvraj singh Hemang Badani IPL 2027
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com