दिग्गज ने वर्ल्ड कप 2027 के लिए चुनी भारत की प्लेइंग-11, रोहित, गिल, कोहली, ईशान.....

Published - 19 Jun 2026, 04:28 PM | Updated - 19 Jun 2026, 05:05 PM

India 22

India's playing XI for World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप में अभी लगभग डेढ़ साल का समय बाकी है। टूर्नामेंट का आयोजन अगले साल अक्टूबर-नवंबर में किया जाएगा। इस बार मेजबानी की जिम्मेदारी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया को मिली है। कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें भारत का नाम भी शामिल है।

टीम इंडिया की वर्ल्ड कप 2027 के लिए तैयारियां अफगानिस्तान सीरीज के बाद खेली जाने वाली इंग्लैंड वनडे सीरीज से शुरू हो जाएंगी। जुलाई में भारत को इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे खेलने हैं। इसी सीरीज से कॉम्बिनेशन और प्लानिंग की तस्वीर का हिंट मिलना शुरू हो जाएगा। वर्ल्ड कप के लिए अभी तो भारत (India) का स्क्वाड भी नहीं फाइनल हुआ है लेकिन दिग्गजों ने अपने हिसाब से अनुमान लगाने शुरू कर दिए हैं।

इस बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी मनोज तिवारी ने टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI का चयन किया है। उन्होंने मोहम्मद सिराज को जगह नहीं दी है, लेकिन अर्शदीप सिंह को शामिल किया है।

India के टॉप-आर्डर में मनोज तिवारी ने इन तीन बल्लेबाजों पर जताया भरोसा

India 23

वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारत (India) के ओपनर्स के रूप में मनोज तिवारी ने अनुभवी रोहित शर्मा और शुभमन गिल पर भरोसा जताया है। रोहित के हालिया फॉर्म और फिटनेस को लेकर सवाल हैं लेकिन मनोज ने इन सभी चीजों को दरकिनार करते हुए उनके अनुभव पर विश्वास दिखाया है। हालांकि, उन्होंने कप्तान गिल को चुना है।

इसके बाद, भारतीय बल्लेबाजी लाइन-अप में नंबर-3 पर विराट कोहली को जगह दी है। कोहली सालों से इस क्रम पर खेलते हुए जबरदस्त प्रदर्शन करते आए हैं। भारत (India) को उनसे वनडे वर्ल्ड कप में भी शानदार परफॉर्मेंस की आस होगी।

विकेटकीपर के रूप में ईशान का चयन, हार्दिक को संतुलन के लिए बताया अहम

अफगानिस्तान वनडे सीरीज के दौरान ईशान किशन और केएल राहुल दोनों ही विकेटकीपिंग करते नजर आए। हालांकि, वनडे में अभी तक राहुल ही मुख्य कीपर के तौर पर खेले हैं। लेकिन मनोज तिवारी ने वर्ल्ड कप 2027 में भारत (India) की प्लेइंग XI में ईशान को इस जिम्मेदारी के लिए चुना है और बल्लेबाजी के लिए नंबर-4 पर रखा है। इसके बाद, नंबर-5 और 6 पर उपकप्तान श्रेयस अय्यर और केएल राहुल को सिलेक्ट किया है।

मनोज तिवारी ने पेस ऑलराउंडर के रूप में हार्दिक पांड्या को चुना है और कहा कि उनकी मौजूदगी से टीम में संतुलन मिलता है। हालांकि, उन्होंने हार्दिक की फिटनेस को अहम बताया और कहा कि अगर वो उपलब्ध नहीं रहते हैं तो फिर उनके विकल्प के रूप में नितीश कुमार रेड्डी को खिलाया जा सकता है।

गेंदबाजी आक्रमण में कुलदीप-बुमराह के साथ इन प्लेयर्स को मिली जगह

वर्ल्ड कप 2027 के लिए मनोज तिवारी ने भारत (India) के गेंदबाजी आक्रमण में स्पेशल स्पिनर के रूप में कुलदीप यादव को चुना है । वहीं, तेज गेंदबाजों के रूप में जसप्रीत बुमराह के साथ अर्शदीप सिंह को जगह दी है। तीसरे पेसर के रूप में तिवारी ने हर्षित राणा को चुना है।

वर्ल्ड कप 2027 के लिए मनोज तिवारी द्वारा चुनी भारत की प्लेइंग XI

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह जसप्रीत बुमराह

यह भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स में ट्रेड होंगे ऋषभ पंत, LSG की टीम में उनके बदले जाएगा ये स्टार खिलाड़ी

Tagged:

indian cricket team shubman gill Virat Kohli Rohit Sharma hardik pandya Manoj Tiwary world cup 2027
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com