IND vs AFG: वनडे हिस्ट्री में पहली बार देखने को मिला ऐसा अनोखा कारनामा, रोहित-प्रसिद्द ने मिलकर स्थापित किया कीर्तिमान

Published - 20 Jun 2026, 04:12 PM | Updated - 20 Jun 2026, 04:41 PM

ODI 4

Rohit-Prasidh Unique Record In ODI: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच चेन्नई में खेला गया। इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की लेकिन शुरूआती ओवरों में ही अफगान पारी पूरी तरह से लड़खड़ाती नजर आई। इसका पूरा क्रेडिट तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को जाता है।

चेन्नई ODI में प्रसिद्ध कृष्णा को अर्शदीप सिंह की जगह मौका मिले और उन्होंने अपने चयन को पूरी तरह सही साबित करते हुए गेंद से कहर बरपाने का काम किया, जिसकी वजह से उनकी जमकर तारीफ हो रही है।

प्रसिद्ध कृष्णा ने चेन्नई ODI में पावरप्ले के दौरान बरपाया कहर

ODI 5

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन नई गेंद से प्रसिद्ध कृष्णा के आगे बेबस नजर आए। प्रसिद्ध ने मैच में अपनी पहली ही गेंद से अफगान टीम को बड़ा झटका दिया और शानदार फॉर्म में चल रहे रहमानुल्लाह गुरबाज का विकेट चटकाया, जो सिर्फ 5 रन बना पाए। इसके बाद, प्रसिद्ध ने रहमत शाह को भी चलता किया। रहमत भी गुरबाज की तरह ही 5 रन का योगदान दे पाए।

तीसरे वनडे में प्रसिद्ध कृष्णा ने अपना तीसरा विकेट इब्राहिम जादरान के रूप में झटका। जादरान ने 11 रनों की पारी खेली। इसके बाद, भारतीय तेज गेंदबाज का चौथा शिकार डार्विश रसूली बने, जो सिर्फ 1 रन ही बना पाए।

रोहित शर्मा की तीसरे ODI में प्रसिद्ध कृष्णा के पहले तीन विकेट में रही अहम भूमिका

तीसरे यदि में अफगानिस्तान की पारी के पहले तीन विकेट भारत की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा ने लिए लेकिन इसमें पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की बेहद अहम भूमिका रही। दरससल तीनों ही बल्लेबाजों के कैच रोहित ने लपके। रहमानगुल्लाह गुरबाज, रहमत शाह और इब्राहिम जादरान लगभग एक जैसी लेंथ वाली गेंदों पर आउट हुए और तीनों का कैच फर्स्ट स्लिप में रोहित ने लपका।

रोहित-प्रसिद्ध की जोड़ी ने ODI में खास कारनामे को पहली बार दिया अंजाम

अफगानिस्तान की पारी के पहले तीन विकेट प्रसिद्ध कृष्णा ने झटके और तीनों ही कैच रोहित शर्मा ने लपके। ODI इतिहास में यह पहला मौका है, जब किसी टीम की पारी के पहले तीन विकेट एक ही गेंदबाज ने लिए हों और कैच भी एक ही फील्डर ने पकड़े हों। इससे पहले भारत की तरफ से वनडे में वीवीएस लक्ष्मण और शिखर धवन एक ही गेंदबाज की गेंदबाजी पर तीन-तीन कैच लेने का कारनामा कर चुके हैं लेकिन ऐसा पारी की शुरुआत में नहीं हुआ था।

साल 2004 में वीवीएस लक्ष्मण ने इरफ़ान पठान की गेंदबाजी पर जिम्बाब्वे के खिलाफ पर्थ में ऐसा किया था। वहीं, शिखर धवन ने 2018 में खेले गए एशिया कप के दौरान बांग्लादेश की पारी में जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी पर तीन कैच लपके थे।

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम इंडिया का तेज गेंदबाजी आक्रमण आया सामने, ये 4 खूंखार बॉलर जाएंगे अफ्रीका

Tagged:

team india Rohit Sharma Prasidh Krishna ind vs afg chennai odi
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com