वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम इंडिया का तेज गेंदबाजी आक्रमण आया सामने, ये 4 खूंखार बॉलर जाएंगे अफ्रीका
Published - 20 Jun 2026, 02:38 PM | Updated - 20 Jun 2026, 04:24 PM
Table of Contents
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 (ICC ODI World Cup 2027) का उत्साह फैंस के बीच दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है. अगले साल दक्षिण अफ़्रीका, ज़िम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबाानी में यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट खेला जाएगा. लेकिन इससे पहले भारतीय प्रशंसकों के बीच संभावित टीम इंडिया को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है.
कयास लगाए जा रहे हैं कि भारतीय चयनकर्ता इस मार्की टूर्नामेंट (ODI World Cup 2027) के लिए एक मज़बूत टीम तैयार कर सकते हैं, जिसमें चार खूंखार गेंदबाज़ का जगह मिलने की संभावना है. तो आइए जानते हैं कि ये 4 बोलर्स कौन हो सकते हैं....
ODI World Cup 2027 के लिए इन 4 खूंखार तेज गेंदबाजों को मिल सकता है मौका
जसप्रीत बुमराह

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक होंगे. वह अपने दमदार प्रदर्शन से टीम के गेंदबाजी क्रम को मजबूती प्रदान करेंगे. फिलहाल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उन्हें वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत रेस्ट दिया हुआ है ताकि वो विश्वकप (ODI World Cup 2027) में अपनी पूरी ताकत के साथ उतर सके.जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए 89 एकदिवसीय मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 149 विकेट दर्ज हैं.
चोट के चलते इंग्लैंड ODI सीरीज से भी बाहर हुआ टीम इंडिया का स्टार खिलाड़ी, अब नहीं जायेगा लंदन
मोहम्मद सिराज
वनडे वर्ल्ड कप 2027 (ICC ODI World Cup 2027) में मोहम्मद सिराज टीम इंडिया के अनुभवी गेंदबाजों में से एक होंगे. उनकी नई गेंद से विकट चटकने की क्षमता मेगा इवेंट में टीम के लिए काफी किफायती साबित हो सकती है. उन्होंने 50 वनडे मैच में भारतीय टीम के लिए 76 विकेट निकाली है. जबकि 11 विश्वकप मैचों में 14 सफलताएं हासिल की है.
प्रसिद्ध कृष्णा
30 वर्षीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्ण अगले साल खेले जाने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के अतिरिक्त गेंदबाज हो सकते हैं. पिछले कुछ समय में उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है. अपनी एक्सट्रा बाउंस वाली गेंदों से वह विपक्षी टीम के बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं. हालांकि, प्रसिद्ध कृष्ण ने अभी तक एकदिवसीय विश्वकप में डेब्यू नहीं किया है. लेकिन 50 ओवर के क्रिकेट में वह भारत के लिए 25 मैच में 44 विकेट ले पाए हैं.
अर्शदीप सिंह
भारतीय युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी वनडे विश्वकप 2027 में टीम के मुख्य गेंदबाज हो सकते हैं. जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जैसे घातक गेंदबाज़ों के साथ मिलकर वह टीम के साथ सबसे बड़ी ताकत बनेंगे. अपनी रफ्तारभरी गेंदबाजी से उन्होंने भारत को कई अहम मैच जिताए हैं. उन्होंने 17 वनडे में 30 विकेट लिए हैं.
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर