CSK नहीं बल्कि राजस्थान रॉयल्स में ट्रेड हो रहे हार्दिक पांड्या, इस विस्फोटक ओपनर से हो रही अदला-बदली
Table of Contents
Hardik Pandya Trade: आईपीएल 2027 में हार्दिक पांड्या किस टीम के साथ नजर आएंगे, यह एक ऐसा सवाल है, जो हालिया सीजन के हॉफ स्टेज के बाद ही पूछा जाना शुरू हो गया था। मुंबई इंडियंस और हार्दिक दोनों का ही प्रदर्शन खराब रहा। इसके बाद, ये भी खबरें आईं कि सीनियर खिलाड़ी स्टार ऑलराउंडर की कप्तानी से खुश नहीं हैं और उनके योगदान से हार्दिक भी संतुष्ट नहीं हैं। इसी वजह से आपसी माहौल सही नहीं नजर आया।
इसके बाद, हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने भी कुछ हिंट दिए कि वो मुंबई इंडियंस को छोड़ सकते हैं। वहीं, उन्होंने एक इंस्टाग्राम स्टोरी भी शेयर की थी, जिसमें 07:07 नजर आया था। इसी वजह से माना जाने लगा कि शायद उनकी नई टीम चेन्नई सुपर किंग्स हो सकती है, क्योंकि सात नंबर का कनेक्शन एमएस धोनी से है। हालांकि, अब हार्दिक को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसमें उनके राजस्थान रॉयल्स में जाने की संभावना जताई गई है।
मुंबई इंडियंस का हार्दिक पांड्या छोड़ सकते हैं साथ

2024 में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने गुजरात टाइटंस को छोड़कर अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस का हाथ थामा था। लेकिन MI ने जिन उम्मीदों के साथ हार्दिक को वापस लाने का फैसला किया था, वो पूरी नहीं हुईं। तीन सीजन में एक भी बार मुंबई की टीम फाइनल में जगह नहीं बना पाई। वहीं, हार्दिक का प्रदर्शन भी व्यक्तिगत रूप से साधारण रहा।
Hardik Pandya के राजस्थान रॉयल्स में शामिल होने का आया अपडेट
ऐसे में अब जानकारी मिल रही है कि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और मुंबई फ्रेंचाइजी ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। इसी वजह से हार्दिक को मुंबई इंडियंस ट्रेड करने को देख रही है और राजस्थान रॉयल्स के साथ डील फाइनल हो सकती है। राजस्थान के पास पेस ऑलराउंडर की कमी है और उनके पास कोई अच्छा फिनिशर भी नहीं है। इस कमी को हार्दिक बखूबी पूरा कर सकते हैं।
हार्दिक को लेने के लिए इस खिलाड़ी को राजस्थान कर सकती है ट्रेड
राजस्थान रॉयल्स ने पिछले सीजन रवींद्र जडेजा और सैम करन को लेकर संजू सैमसन का ट्रेड चेन्नई सुपर किंग्स से किया था। इस बार भी उनके एक बड़े खिलाड़ी की टीम हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के साथ ट्रेड होने के कारण बदल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजस्थान को हार्दिक देने के बदले मुंबई यशस्वी जायसवाल को अपने साथ शामिल करने को देख रही है।
मुंबई इंडियंस को एक अच्छे भारतीय ओपनर की तलाश है, क्योंकि अब रोहित शर्मा में वो बात नहीं रही है और संभवतः अगला सीजन उनका आखिरी भी हो सकता है। इसी वजह से हार्दिक पांड्या के बदले नीता अंबानी यशस्वी जायसवाल को ट्रेड के माध्यम से अपनी टीम का हिस्सा बना सकती हैं। वैसे भी यशस्वी घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलते हैं।
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान सीरीज में इन 3 खिलाड़ियों ने किया अच्छा प्रदर्शन, लेकिन फिर भी वर्ल्ड कप 2027 से होंगे बाहर