अफगानिस्तान सीरीज में इन 3 खिलाड़ियों ने किया अच्छा प्रदर्शन, लेकिन फिर भी वर्ल्ड कप 2027 से होंगे बाहर
Table of Contents
India vs Afghanistan Series: अफगानिस्तान सीरीज में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी लाजवाब रहा है। भारत ने पहले टेस्ट में अपना जबरदस्त परफॉरमेंस दिखाया और एक पारी व 300 रनों से जीत दर्ज की। इसके बाद, तीन मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले अपने नाम करते हुए 2-0 की अजेय बढ़त बनाई। अब दोनों टीमों के बीच 20 जून को चेन्नई में तीसरा मुकाबला खेला जाना है।
आईपीएल 2026 के बाद, भारत का पहला विरोधी अफगानिस्तान बना। दोनों टीमों में काफी अंतर है, यही कारण है कि ज्यादातर एकतरफा ही टक्कर रही है। अफगानिस्तान सीरीज (Afghanistan Series) के लिए भारत के वनडे स्क्वाड में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ कुछ प्रतिभाशाली युवाओं को भी मौका मिला। इन सभी के पास अपने अच्छा करते हुए टीम मैनेजमेंट को वर्ल्ड कप 2027 की योजनाओं के लिहाज से प्रभावित करने का मौका रहा।
हालांकि, 3 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें अच्छे प्रदर्शन के बावजूद अगले साल के ICC टूर्नामेंट में जगह मिलने की संभावना कम है।
इन 3 खिलाड़ियों को Afghanistan Series में अच्छा करने के बावजूद वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए चुना जाना मुश्किल
1. हर्ष दुबे

अफगानिस्तान सीरीज (Afghanistan Series) के लिए चयनकर्ताओं ने बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल दोनों को ही नहीं चुना था। इनकी जगह इनके जैसी ही स्किल वाले युवा हर्ष दुबे को मौका मिला। हर्ष ने धर्मशाला में अपना डेब्यू किया और पहले ही मैच में 3 विकेट लेने में भी सफल रहे। हालांकि, उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला।
23 वर्षीय ने अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में ज्यादा नहीं खेला है और आगे मौके मिलेंगे। इसकी संभावना भी कम ही है, क्योंकि रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल जैसे मैच विनर्स को ज्यादा समय तक बाहर रखना मुश्किल ही होगा। ऐसे में इनमें से किसी एक भी वापसी होती है तो हर्ष को बाहर जाना पड़ेगा। इसी वजह से उनका वर्ल्ड कप 2027 खेलना मुश्किल लग रहा है।
2. प्रिंस यादव
24 साल के युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को आईपीएल 2026 में 16 विकेट लेने के कारण अफगानिस्तान सीरीज (Afghanistan Series) से टीम इंडिया में पहली बार मौका मिला। प्रिंस को धर्मशाला में डेब्यू का मौका नहीं मिला, लेकिन लखनऊ में खेलने में कामयाब रहे। उन्होंने अपने पहले वनडे में 56 रन देकर 2 अहम विकेट लिए।
हालांकि, प्रिंस यादव के लिए आगे की राह आसान नहीं है, क्योंकि उनकी जगह बरकरार होती नहीं दिख रही है। इस युवा पेसर को जसप्रीत बुमराह को रेस्ट दिए जाने के कारण चुना गया था लेकिन वर्ल्ड कप 2027 में बुमराह फिट रहते हैं तो उनका खेलना तय है। यही कारण है कि प्रिंस को अच्छे प्रदर्शन के बावजूद बाहर जाना पड़ेगा।
3. गुरनूर बरार
पंजाब के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को अफगानिस्तान सीरीज (Afghanistan Series) के लिए टेस्ट और वनडे दोनों स्क्वाड में चुना गया था। हालांकि, उन्हें मुल्लांपुर में हुए मैच में डेब्यू का मौका नहीं मिला लेकिन धर्मशाला और लखनऊ में खेलते नजर आए। लंबे कद के खिलाड़ी ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और दो मैचों में 6 विकेट लेने में कामयाब रहे।
इसी वजह से कई लोग उन्हें दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए अच्छा विकल्प मान रहे हैं लेकिन उन्हें मौका मिलेगा, यह मुश्किल ही नजर आता है, क्योंकि मोहम्मद सिराज जैसे अनुभवी पेसर को बड़े टूर्नामेंट के लिए नजरअंदाज करना आसान नहीं होगा।
यह भी पढ़ें: Delhi Capitals के नए कप्तान का नाम आया सामने, अक्षर की जगह अब ये दिग्गज संभालेगा कमान