Delhi Capitals के नए कप्तान का नाम आया सामने, अक्षर की जगह अब ये दिग्गज संभलेगा कमान
Published - 19 Jun 2026, 04:14 PM | Updated - 19 Jun 2026, 04:15 PM
Table of Contents
Delhi Capitals: आईपीएल 2026 काफी रोमांचक रहा था और इसे अपने शानदार प्रदर्शन के चलते अंत में RCB की टीम ने जीत लिया था और अपने आईपीएल 2025 के टाइटल को भी डिफेंड किया.
इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ी ही एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, इस टीम ने अक्षर पटेल को कप्तानी से हटाने का फैसला कर लिया है और इनकी जगह टीम एक नया कप्तान अब बना रही है.
केएल राहुल होंगे Delhi Capitals के नए कप्तान

केएल राहुल आईपीएल के 66 मैचों में टीम की कप्तानी कर चुके हैं, जिसमे उन्हें 32 मैसजों में जीत 31 में हार मिली है. साथ ही उनकी कप्तानी में 2 मैच टाई रहे हैं और एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. देखा जाए तो केएल राहुल को आईपीएल में कप्तानी का अच्छा-ख़ासा अनुभव है.
ऋषभ पंत के साथ ट्रेड होंगे कुलदीप यादव
टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के ओनर्स ऋषभ पंत को भी वापस ट्रेड के जरिये अपनी टीम में लाना चाहते हैं और इसके लिए उनकी लखनऊ सुपर जायंट के ओनर्स से बातचीत भी चल रही है.
ऋषभ पंत के स्थान पर टीम ओनर्स कुलदीप यादव को लखनऊ भेजना चाहते हैं. बता दें कि कुलदीप यादव आईपीएल 2026 में कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे.
पॉइंट्स टेबल के छठे स्थान पर रही थी दिल्ली कैपिटल्स
इस साल का सीजन दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए कुछ ख़ास नहीं रहा और टीम अपने 7 मैचों में से सिर्फ 7 मैच ही जीत पाई थी और पॉइंट्स टेबल के छठे स्थान पर रही थी. इस वजह से अब टीम ओनर्स ने अक्षर पटेल की जगह केएल को कप्तानी सौंपने का फैसला किया है.
अब देखना दिलचस्प होगा कि इसका अधिकारिक ऐलान कब तक होता है और केएल राहुल अगले सीजन दिल्ली कैपिटल्स को कहां तक लेकर जा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: एस श्रीसंत ने हरभजन सिंह को रिंग में फाइट का दिया ओपन चैलेंज, बोले 'दम है तो लड़ो मुझसे...'