एस श्रीसंत ने हरभजन सिंह को रिंग में फाइट का दिया ओपन चैलेंज, बोले 'दम है तो लड़ो मुझसे...'
Table of Contents
S Sreesanth's open challenge to Harbhajan Singh: क्रिकेटर्स की दूसरी टीमों के खिलाड़ियों से दुश्मनी की बात तो आम है, लेकिन भारतीय क्रिकेट में एक ही साथ खेले दो खिलाड़ियों के बीच अगर ऐसा हो तो काफी अजीब लगता है। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत और पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह के बीच पुरानी दुश्मनी से सभी वाकिफ हैं।
आईपीएल 2008 में भज्जी ने गुस्से में श्रीसंत को थप्पड़ जड़ दिया था और इसके बाद दोनों के बीच दूरियां आ गई थीं। हालांकि, बाद में हरभजन ने माफी भी मांगी थी और श्रीसंत ने सबकुछ भुलाकर उन्हें माफ़ भी कर दिया था। हालांकि, इनके बीच अब फिर से एक बार जंग छिड़ चुकी है और इस बार एस श्रीसंत (S Sreesanth) ने हरभजन सिंह को रिंग में आकर बॉक्सिंग स्टाइल में मुकाबला करने का ओपन चैलेंज दिया है।
S Sreesanth ने हरभजन सिंह को ललकारा

बॉक्सिंग की पोशाक पहने और एक-दूसरे के आमने-सामने खड़े दोनों खिलाड़ियों की एक पुरानी प्रमोशनल तस्वीर की ओर इशारा करते हुए, एस श्रीसंत (S Sreesanth) ने ललकारते हुए कहा कि क्या हरभजन असल लड़ाई में उनका सामना करने के लिए तैयार होंगे। लल्लनटॉप पर उन्होंने कहा,
"क्या भज्जी को दम है कि इसी तरह मेरे साथ रिंग में आकर मुकाबला करें? क्या इनको हिम्मत है कि मेरे साथ रिंग में आएं? क्या साइन करके आ सकते हैं? मैं उनसे पूछ रहा हूं। क्या उनमें हिम्मत है कि मेरे साथ रिंग में आएं? इन ग्लव्स को पहनकर? यह एक्टिंग नहीं है। मैं मुस्कुरा रहा हूं। वो तो मुस्कुरा भी नहीं रहे हो, पता नहीं क्या कर रहे हो। देखते हैं। यह एक खुला चैलेंज है।"
हरभजन को रिंग में आकर मामला निपटाने का श्रीसंत ने दिया चैलेंज
एस श्रीसंत (S Sreesanth) ने आगे कॉम्बैट स्पोर्ट्स में अपनी भागीदारी का भी खुलासा किया और हरभजन सिंह को ललकारते हुए रिंग में आकर मामला निपटाने का चैलेंज दिया। श्रीसंत ने कहा,
"मैं अभी 'बेयर नकल फाइट लीग' में हूं। भज्जी, मैं तुम्हें चैलेंज कर रहा हूं। अगर तुम्हें मुझसे और इस थप्पड़ वाली चीज से इतनी ही दिक्कत है, और तुम इतना कमाते हो... तो मुझे भी कमाने दो। रिंग में आओ। मैं दिल से तुम्हें बुला रहा हूं। अगर हममें थोड़ी भी आत्म-सम्मान की भावना है, तो चलो ये ऐड वगैरह छोड़ते हैं। सच्चे दिल से, सभी मलयाली और सभी सरदारों के लिए, प्लीज आओ। मैं इंतजार कर रहा हूं।"
Sreesanth's open challenge to Harbhajan for a ring fight 💀
— Kohlistic🔥 (@Kohlistic18) June 18, 2026
If you've got the guts, Bhajji, step into the ring. Enough with the ads.. pic.twitter.com/VQV5f7E1La
एस श्रीसंत और हरभजन सिंह के बीच दोबारा से क्यों हुआ विवाद शुरू?
इन दोनों दिग्गजों के बीच सालों तक खटास रहने के बाद, मेलजोल हो गया था। लेकिन दोबारा विवाद हरभजन सिंह के कुछ महीने पहले आए एक विज्ञापन से शुरू हुआ, जिसमें चीजों को मार-मारकर सही करते दिखाया जा रहा था। वहीं बीच में हरभजन कहते हैं कि सही से थप्पड़ लगाओ, सब ठीक हो जाता है। इस विज्ञापन को लेकर एस श्रीसंत (S Sreesanth) का मानना है कि इसमें कुख्यात 'स्लैपगेट' घटना का ज़िक्र किया गया था। इसके बाद से ही श्रीसंत काफी नाराज हैं लेकिन हरभजन की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं देखने को मिला है।
यह भी पढ़ें: IND vs AFG: चेन्नई वनडे के लिए नई 15 सदस्यीय टीम इंडिया का हुआ ऐलान, शुभमन गिल, हर्षित राणा, दुबे, केएल,....