IND vs AFG: चेन्नई वनडे के लिए नई 15 सदस्यीय टीम इंडिया का हुआ ऐलान, शुभमन गिल, हर्षित राणा, दुबे, केएल,....

Published - 19 Jun 2026, 12:05 PM | Updated - 19 Jun 2026, 12:28 PM

Team India 17

Team India: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला गया पहला वनडे मैच अपने शानदार प्रदर्शन के चलते टीम इंडिया ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत 7 विकेट के अंतर से जीत लिया था. फिर दूसरे ODI में भी टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाया और 170 रन के बड़े अंतर से जीत लिया था.

अब भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम ODI मैच 20 जून शनिवार को चेन्नई में खेला जायेगा.

तीसरे वनडे के लिए हर्षित राणा की Team India में एंट्री

Team India

तीसरे वनडे के लिए घातक ऑलराउंडर हर्षित राणा को भी टीम इंडिया के साथ जोड़ा गया है. इस ODI सीरीज के लिए जो Team India चुनी गई थी, उसमे काफी उलटफेर हो चुके हैं. दरअसल चयनकर्ताओं ने पहले जो 15 सदस्यीय भारतीय टीम चुनी थी, उसमे विराट कोहली और हार्दिक पांड्या का नाम भी शामिल था, लेकिन दोनों ही दिग्गज सीरीज शुरू होने से पहले चोटिल हो गए थे.

विराट कोहली की जगह जहां टीम में यशस्वी जायसवाल को मौका दिया गया. वहीं अब हार्दिक पांड्या की जगह हर्षित राणा को टीम में जोड़ा गया है.

14 से अब 15 हुए टीम इंडिया के खिलाड़ी

कुल 15 खिलाड़ी अंतिम वनडे के लिए Team India के दल में फिलहाल शामिल है. बता दें कि शुरूआती 2 वनडे में सिर्फ 14 खिलाड़ी ही चयन के लिए उपलब्ध थे, लेकिन अब हर्षित राणा के जुड़ने से 15 खिलाड़ी दल में हो चुके हैं.

अब देखना दिलचस्प होगा कि हर्षित राणा चेन्नई वनडे की प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाते हैं या नहीं. अगर उन्हें जगह मिलती है, तो कौन सा खिलाड़ी बाहर जायेगा यह कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल के लिए एक बड़ी सिरदर्दी होगी.

चेन्नई ODI के लिए Team India का अपडेटेड स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, हर्षित राणा

यह भी पढ़ें: इधर भारत ने जीता दूसरा ODI, उधर 40 साल के दिग्गज खिलाड़ी ने अचानक किया संन्यास का ऐलान

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com