इधर भारत ने जीता दूसरा ODI, उधर 40 साल के दिग्गज खिलाड़ी ने अचानक किया संन्यास का ऐलान
Table of Contents
40 year old cricketer announced retirement: अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर टीम इंडिया तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने में व्यस्त है। इस सीरीज का दूसरा मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 17 जून को खेला गया। मुकाबले में भारत का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला और उसने अफगानिस्तान को 170 रनों के बड़े अंतर से हराते हुए सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली।
इस मैच की चर्चा अभी भी हो रही है, क्योंकि कप्तान शुभमन गिल और ईशान किशन के शानदार शतक देखने को मिले। हालांकि, अब एक बड़ी खबर सामने आई है, जो 40 साल के दिग्गज खिलाड़ी के संन्यास (Retirement) की है। इस क्रिकेटर ने अपनी टीम के लिए काफी कुछ किया लेकिन अब अब अपने करियर पर फुल स्टॉप लगाने का ऐलान कर दिया।
इस खिलाड़ी ने Retirement का लिया फैसला

भारत की दूसरे वनडे में जीत के बाद, जिस खिलाड़ी ने संन्यास (Retirement) लिया है, वो ब्राजील महिला टीम की पूर्व कप्तान रॉबर्टा मोरेटी हैं। दाएं हाथ की ऑलराउंडर खिलाड़ी ने 18 जून को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए सभी को हैरान कर दिया। उनका यह फैसला क्विबुका महिला टी20 टूर्नामेंट के बीच में आया, जिसमें वो ब्राजील के लिए खेल रही थीं।
रॉबर्टा मोरेटी ने 13 साल के इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
ब्राजील में महिला क्रिकेट को पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली रॉबर्टा मोरेटी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के माध्यम से अपने संन्यास (Retirement) का ऐलान किया। वीडियो में उन्होंने कहा,
"यह एक लंबी यात्रा रही है। हमने बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन अब मुझे लगता है कि सही समय आ गया है। जब मैंने 2013 में क्रिकेट खेलना शुरू किया, तो मेरा सपना ब्राजील की नेशनल टीम का प्रतिनिधित्व करना था। जब मैंने ब्राजील के लिए खेलना शुरू किया, तो मेरा सपना चैंपियनशिप जीतना था। जब हमने जीतना शुरू किया, तो मेरा सपना सिर्फ़ जीतना नहीं, बल्कि सही मूल्यों और मकसद के साथ जीतना और खेल के जरिए बेहतर इंसान बनना बन गया। मैंने इस खेल को अपना सब कुछ दिया है, लेकिन क्रिकेट ने मुझे उससे कहीं ज्यादा दिया है।"
Retirement के बाद भी क्रिकेट के प्रति योगदान देना रखेंगी जारी
रॉबर्टा मोरेटी ने एक खिलाड़ी के तौर पर अपनी पारी पर जरूर विराम लगा दिया लेकिन उन्होंने कहा है कि वह रिटायरमेंट (Retirement) के बाद भी क्रिकेट में काम करना जारी रखेंगे। मोरेटी ने कहा,
"मैं क्रिकेट के क्षेत्र में दूसरे तरह से काम करना जारी रखूंगा, ताकि और लोगों को भी ब्राजील की जर्सी पहनने, अपने पसंदीदा खेल को खेलने और बेहतर इंसान व लीडर बनने का मौका मिल सके। वे 'क्रिकेट ब्राजील' को उसी गर्व के साथ आगे बढ़ा सकें, जैसा गर्व मैंने सालों तक अपने दिल में महसूस किया। इन सबके बीच सबसे ज़रूरी बात यह है कि जब मैं क्रिकेट से विदा लूं, तब भी इस खेल के लिए मेरे मन में वही प्यार बना रहे।"
ब्राजील के लिए रहा शानदार करियर
रॉबर्टा मोरेटी ने ब्राजील के लिए साल 2014 में डेब्यू किया था। यह तब की बात है, जब ब्राजील को इंटरनेशनल लेवल का दर्जा नहीं मिला था। इसके बाद, उन्होंने अपनी टीम की प्रगति में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने ब्राजील के लिए अपना पहला टी20 इंटरनेशनल 2018 में खेला और आखिरी बार 17 जून को अपनी टीम का प्रतिनिधित्व किया।
इस दिग्गज खिलाड़ी ने 68 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 36.51 की औसत से 1278 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से पांच अर्धशतकीय पारियां आईं। वहीं, गेंदबाजी में 33 विकेट अपने नाम किए। उनका इकॉनमी रेट 8.06 रहा।
यह भी पढ़ें: ईशान किशन ने शुभमन गिल को बताया दोषी, कहा ' इसकी वजह से ही मिस किया मैने डबल हंड्रेड...'