ईशान किशन ने शुभमन गिल को बताया दोषी, कहा ' इसकी वजह से ही मिस किया मैने डबल हंड्रेड...'

Published - 18 Jun 2026, 03:12 PM | Updated - 18 Jun 2026, 03:54 PM

Ishan Kishan

Ishan Kishan blamed Shubman Gill: अफगानिस्तान के खिलाफ लखनऊ में खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में भारत ने 170 रनों से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया और 402 रन बनाए। इसके जवाब में अफगानिस्तान सिर्फ 232 रन ही बना पाई। इससे पहले धर्मशाला में भी खेले गए मैच में भारत ने जीत हासिल की थी। इसी वजह से सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

दूसरे वनडे में भारत को मिली जीत के हीरो कप्तान शुभमन गिल और ईशान किशन (Ishan Kishan) रहे। इन दोनों ने शानदार पारियां खेलते हुए शतक बनाए। गिल ने 110 गेंदों में 154 रन बनाए। वहीं, ईशान ने 79 गेंदों में 125 रनों की पारी खेली। इनके बीच तीसरे विकेट के लिए 224 रनों की बड़ी साझेदारी देखने को मिली। गिल की तुलना में ईशान की ज्यादा तारीफ हो रही है, क्योंकि उन्होंने लंबे समय बाद वनडे फॉर्मेट में वापसी की है और अपनी शानदार फॉर्म दर्शा रहे हैं।

Ishan Kishan ने दूसरा दोहरा शतक जड़ने का गंवाया मौका

Ishan Kishan 1

2023 के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान ईशान किशन (Ishan Kishan) को आखिरी बार वनडे टीम में चुना गया था। इसके बाद, उन्होंने मानसिक थकान का हवाला देकर ब्रेक लिया था, जिसके बाद कुछ कारणों से BCCI उन पर नाराज था और उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से ही बाहर कर दिया गया। हालांकि, पिछले साल घरेलू क्रिकेट में धमाल मचाने के बाद, ईशान की टी20 टीम में एंट्री हुई और उन्होंने वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद, आईपीएल 2026 में भी अपना जलवा दिखाया।

इसी वजह से ईशान किशन (Ishan Kishan) को अफगानिस्तान सीरीज के लिए वनडे टीम में चुना गया। ईशान पहले मैच में 34 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन दूसरे मुकाबले में उन्होंने पूरी तरह से अफगानिस्तानी गेंदबाजों के खिलाफ अपना दबदबा दिखाया और अपने वनडे करियर का दूसरा शतक जड़ दिया। ईशान जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे थे, लग रहा था कि दोहरा शतक जड़ देंगे, लेकिन उन्होंने मौका गंवा दिया। अब ईशान ने डबल सेंचुरी से चूकने के लिए अपने कप्तान शुभमन गिल को जिम्मेदार ठहराया है।

शुभमन गिल की वजह से दोहरे शतक से चूके ईशान किशन

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरे वनडे के बाद, BCCI ने ईशान किशन (Ishan Kishan) और शुभमन गिल का एक मजेदार इंटरव्यू शेयर किया। इस दौरान ईशान ने खुलासा किया कि उन्होंने गिल की वजह से अपना दोहरा शतक मिस कर दिया। ईशान ने बताया कि शुभमन ने उन्हें ओवर में छठ छक्के मारने के लिए उकसाया और इसी प्रयास में आउट हो गए।

ईशान किशन ने कहा,

"मैंने पहली दो गेंदों पर ही दो छक्के जड़ दिए थे, और फिर शुभमन ने मुझसे एक ओवर में छह छक्के लगाने को कहा। मैंने तीसरा छक्का मारने की कोशिश की लेकिन आउट हो गया। शायद इसी वजह से मैं उन 70 रनों से चूक गया जिनकी मुझे अपना दोहरा शतक पूरा करने के लिए जरूरत थी।"

बता दें कि ईशान किशन (Ishan Kishan) 37वें ओवर में नांगेयालिया खारोटी का शिकार बने। इस ओवर की पहली दो गेंदों पर ईशान ने छक्के जड़े थे, लेकिन तीसरे बड़े शॉट के प्रयास में कैच आउट हो गए। इस तरह उनकी पारी का अंत हुआ।

वर्ल्ड कप 2027 के लिए ईशान किशन के चयन की उठ रही मांग

ईशान किशन (Ishan Kishan) एक आक्रामक शैली के बल्लेबाज हैं। उनका मौजूदा फॉर्म कमाल का है। टी20 क्रिकेट में लगातार अच्छा करने के बाद, अब वनडे में भी उन्होंने अपनी छाप छोड़नी शुरू कर दी है। इस फॉर्मेट में ईशान नए नहीं हैं और पहले भी खेल चुके हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ शतक के बाद, ईशान को वर्ल्ड कप 2027 के लिए चुने जाने की मांग हो रही है।

बैकअप विकेटकीपर के साथ-साथ ईशान किशन किसी भी बल्लेबाजी पोजीशन में बैटिंग कर सकते हैं, जो उन्हें एक अलग खिलाड़ी बनता है। उनके कारण बीसीसीआई को अतिरिक्त ओपनर या किसी अन्य के लिए बैकअप चुनने की जरूरत नहीं रहेगी।

यह भी पढ़ें: इस दिन होगा इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ये 15 खिलाड़ियों के नाम पर मुहर लगना तय

Tagged:

shubman gill ISHAN KISHAN team india IND vs AFG
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com