LSG के हेड कोच पद से जस्टिन लेंगर की छुट्टी! अब ये दिग्गज बन सकता है टीम का नया COACH
Table of Contents
LSG Head Coach: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन काफी ज्यादा खराब रहा। लखनऊ की टीम पूरे सीजन अपने 14 मैचों में सिर्फ 4 ही जीत दर्ज कर पाई और 8 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर रही। टीम खराब प्रदर्शन के कारण ऋषभ पंत ने बड़ा फैसला लिया और कप्तानी छोड़ दी, जिसे लखनऊ के टीम मैनेजमेंट ने स्वीकार भी कर लिया।
अब लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका अगले सीजन में अपनी टीम से जबरदस्त वापसी की उम्मीद कर रहे हैं। इसके लिए कुछ बदलाव भी होने जा रहे हैं। ऋषभ पंत के इस्तीफे के बाद, नए कप्तान की खोज को लेकर चर्चा हो ही रही थी कि अब हेड कोच को लेकर भी बात शुरू हो गई है। मौजूदा समय में इस पद को जस्टिन लेंगर संभाल रहे हैं।
एंडी फ्लावर को रिप्लेस करते हुए जस्टिन लेंगर बने थे LSG के हेड कोच

आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2022 के सीजन में डेब्यू किया था। शुरूआती दो सीजन में जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर ने बतौर हेड कोच जिम्मेदारी संभाली थी। उनकी कोचिंग में LSG ने लगातार सीजन में प्लेऑफ का सफर तय किया। इसके बावजूद फ्लावर को 2024 के सीजन से पहले हटा दिया गया और ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज जस्टिंग लेंगर को हेड कोच बनाया गया।
जस्टिन लेंगर ने पिछले तीन सीजन से LSG के हेड कोच का पद संभाला हुआ था लेकिन उनकी कोचिंग में टीम को खास कामयाबी नहीं मिली। वहीं, आईपीएल 2026 में लखनऊ की टीम का जैसा प्रदर्शन रहा, उसे देखते हुए अब बदलाव की खबर आ रही है।
जस्टिन लेंगर की LSG के हेड कोच पद से हो सकती है छुट्टी
लखनऊ सुपर जायंट्स पिछले तीन सीजन से एक भी बार प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई है। इसी वजह से जस्टिन लेंगर पर भी सवाल उठ रहे हैं। 2024 के सीजन में LSG की टीम सातवें स्थान पर रही थी। 2025 में भी यही कहानी देखने को मिली। जबकि पिछले सीजन में हाल काफी ज्यादा खराब रहा और टीम अंतिम स्थान पर रही।
लगातार खराब प्रदर्शन के कारण अब जस्टिन लेंगर का पद खतरे में है और मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि उनकी कुर्सी जा सकती है।
केन विलियमसन को LSG बना सकती है अपना हेड कोच
जस्टिंग लेंगर को IPL 2027 से पहले हटाया जाता है तो फिर न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज केन विलियमसन को LSG अपना हेड कोच बना सकती है। विलियमसन पिछले सीजन रणनीतिक सलाहकार के रूप में टीम के साथ जुड़े हुए थे। अब उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। ऐसे में बतौर कोच अपनी नई पारी की शुरुआत लखनऊ की टीम के साथ कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: CSK नहीं बल्कि राजस्थान रॉयल्स में ट्रेड हो रहे हार्दिक पांड्या, इस विस्फोटक ओपनर से हो रही अदला-बदली