6,6,6,6,6,6... Vaibhav Sooryavanshi ने रचा इतिहास, मात्र 11 गेंदों पर ठोकी फिफ्टी, तोड़े हिस्ट्री के सभी रिकॉर्ड्स

Published - 21 Jun 2026, 10:29 AM | Updated - 21 Jun 2026, 11:06 AM

Team India 32 2

Vaibhav Sooryavanshi: जहां टीम इंडिया ने शनिवार को अफगानिस्तान टीम को चेन्नई वनडे में 9 विकेट से हराकार 3 मैचों की वनडे सीरीज को 3-0 के बड़े अंतर से जीत लिया था. वहीं आज रविवार को इंडिया A की टीम श्रीलंका A के साथ ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला खेल रही है. इस खिताबी मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने कुछ ऐसा कर डाला है, जिससे उनका नाम एक बार फिर चर्चा में आ गया है.

Vaibhav Sooryavanshi ने मात्र 11 बॉल पर ठोकी फिफ्टी

Vaibhav Sooryavanshi 12

दरअसल, वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) श्रीलंका A के खिलाफ शानदार कारनामा किया है और मात्र 11 बॉल पर फिफ्टी ठोक दी है. वह पहली बॉल से ही आक्रमक अंदाज में खेलते नजर आए और शुरूआती 2 गेंदों पर ही उन्होंने 2 चौके जड़ दिए थे.

इसके बाद भी उन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी जारी रखी और मैदान के चारो तरफ शॉट लगाकर मात्र 11 गेंदों पर ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया.

बनाया लिस्ट A करियर की सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड

बता दे कि यह लिस्ट A क्रिकेट में लगाया गया हुआ सबसे तेज अर्धशतक है. इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के कौशल्या वीरारत्ने के नाम था, जिन्होंने साल 2005 में 12 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था. वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) हालांकि थोड़ा अनलकी साबित हुए और शतक बनाने से 6 रन पहले ही OUT हो गए थे.

इस 15 वर्षीय खिलाड़ी ने कुल 29 गेंदों पर 94 रन की एक शानदार पारी खेली. उन्होंने अपनी इस पारी में 10 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के लगाए.

IPL 2026 में जीती थी ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने पूरे सीजन अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया था. उन्होंने 16 मैचों में 48.50 की औसत और 237.31 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए.

इस दौरान उनके बल्ले से 5 फिफ्टी और 1 शतक भी निकला. इस तरह वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) इस पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे और ऑरेंज कैप अपने नाम की थी.

यह भी पढ़े: इंग्लैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया आई सामने! बुमराह-कोहली की वापसी, ये 3 खिलाड़ी बाहर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com