इंग्लैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया आई सामने! बुमराह-कोहली की वापसी, ये 3 खिलाड़ी बाहर

Published - 21 Jun 2026, 09:37 AM | Updated - 21 Jun 2026, 10:03 AM

Team India 37

Team India: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच चेन्नई में शनिवार को खेला गया. इस मुकाबले को अपने शानदार प्रदर्शन के चलते टीम इंडिया ने 9 विकेट के बड़े अंतर से जीत लिया था और इस मुकाबले की जीत के साथ ही भारत ने अफगानिस्तान को 3-0 से यह सीरीज हरा दी है.

अब इंग्लैंड के साथ Team India खेलेगी 3 ODI मैच

Team India

अब टीम इंडिया (Team India) को आयरलैंड और इंग्लैंड के साथ सीरीज खेलनी हैं. जहां आयरिश टीम के साथ तो सिर्फ टी20 सीरीज में भिड़ेगी, लेकिन अंग्रेजों के साथ 5 टी20 के बाद भारत 3 ODI मैच भी खेलेगी.

बता दें कि 1 जुलाई से लेकर 11 जुलाई तक टीम इंडिया इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी, वहीं इसके बाद 14 जुलाई से लेकर 19 जुलाई तक भारत की टीम को अंग्रेजों के साथ 3 वनडे मैच खेलने हैं.

इंग्लैंड ODI सीरीज में बुमराह-कोहली की वापसी तय

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विराट कोहली का इंग्लैंड सीरीज में खेलना पूरी तरह तय है. वह तब तक पूरी तरह फिट हो जायेंगे और पहले मुकाबले से ही टीम इंडिया (Team India) का हिस्सा बनेंगे. वहीं जसप्रीत बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते आराम दिया गया था, लेकिन इस वनडे सीरीज में उनकी वापसी भी तय मानी जा रही है.

विराट कोहली के टीम में आने के चलते यशस्वी जायसवाल को बाहर किया जा सकता है. वहीं जसप्रीत बुमराह की वापसी से प्रिंस यादव की छुट्टी हो सकती है. वहीं हर्ष दुबे की जगह रविन्द्र जडेजा का वापस आना भी तय लग रहा है.

कुछ ऐसा हो सकता इंग्लैंड ODI सीरीज के लिए Team India का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह, गुरनूर बराड़, रविन्द्र जडेजा, हर्षित राणा

यह भी पढ़ें: मात्र 32 की उम्र में टीम इंडिया से लिया संन्यास, अब भारत छोड़ इस विदेशी टीम के लिए खेल रहे केएस भरत

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com