मात्र 32 की उम्र में टीम इंडिया से लिया संन्यास, अब भारत छोड़ इस विदेशी टीम के लिए खेल रहे केएस भरत

Published - 20 Jun 2026, 04:45 PM | Updated - 20 Jun 2026, 05:17 PM

KS Bharat 1

KS Bharat: 4 जून को टीम इंडिया के लिए 7 टेस्ट खेल चुके विकेटकीपर केएस भरत ने बड़ी घोषणा करते हुए इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया। भरत को काफी समय से भारतीय टीम में मौका नहीं मिला था लेकिन सिर्फ 32 साल की उम्र में रिटायर होना जरूर हैरानी भरा फैसला रहा।

माना जा रहा था कि शायद केएस भरत (KS Bharat) विदेशी टी20 लीग्स में खेलने को देख रहे हों लेकिन अब उनके विदेश में बसने और वहीं खेलने की जानकारी सामने आई है।

UAE में क्रिकेट करियर बनाने के लिए KS Bharat कर रहे हैं प्रयास

KS Bharat

भारत में जन्म लेने वाले या फिर भारतीय मूल के कई खिलाड़ी यूएई में जाकर बस गए और वहां की नेशनल टीम या फिर लोकल लेवल पर खेलते नजर आए। ऐसा ही कुछ केएस भरत (KS Bharat) ने किया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को छोड़ने के बाद, भरत यूएई में अपने करियर को संवारने को देख रहे हैं। इसके लिए यह खिलाड़ी दुबई में ही बस गया है और अभी वहां के क्रिकेट इकोसिस्टम में शॉर्ट-टर्म और लॉन्ग-टर्म, दोनों तरह के मौकों की तलाश कर रहे हैं।

ECB के टूर्नामेंट के लिए केएस भरत को मिली टीम में जगह

क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि टीम इंडिया का यह पूर्व खिलाड़ी (KS Bharat) अब दुबई शिफ्ट हो गया है और यूएई में अवसरों को देख रहा है। इस क्रम में सबसे पहले, भरत को एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) की ओर से आयोजित किए जा रहे एक टूर्नामेंट के लिए लोकल टीम में शामिल किया गया है। यह प्रतियोगिता शुक्रवार को दुबई के ICC एकेडमी ओवल 1 में शुरू हुई, जिसमें भरत को 'टीम स्टैलियंस' के स्क्वाड में शामिल किया गया है।

बता दें कि यह टूर्नामेंट दो दिन चलेगा और इसमें कुल चार टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस दौरान कुल सात मैच खेले जाएंगे। ECB के मुताबिक, यह प्रतियोगिता लंबे फ़ॉर्मेट वाले क्रिकेट के लिए जरूरी सोच और कौशल विकसित करने के मकसद से तैयार की गई है। इसमें हिस्सा लेने वाली अन्य तीन टीमें टीम फ़ाल्कन्स, टीम लेपर्ड्स और टीम ईगल्स हैं।

ILT20 में भी केएस भरत खेलते आ सकते हैं नजर

केएस भरत (KS Bharat) के ILT20 के आगामी सीजन में भी खेलने की संभावना है। इस बार लीग का आयोजन नवंबर-दिसंबर में होने की उम्मीद है। ऐसे में भरत भी इसमें हिस्सा ले सकते हैं। खिलाड़ियों का ऑक्शन अक्टूबर में हो सकता है और अभी इसके रजिस्ट्रेशन में काफी टाइम है। इसी वजह से भरत द्वारा फैसले की जल्दबाजी नहीं है।

यह भी पढ़ें: IND vs AFG: वनडे हिस्ट्री में पहली बार देखने को मिला ऐसा अनोखा कारनामा, रोहित-प्रसिद्द ने मिलकर स्थापित किया कीर्तिमान

Tagged:

team india KS Bharat UAE
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com