इंग्लैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, गिल (कप्तान), रोहित, कोहली, बुमराह, अक्षर....

Published - 21 Jun 2026, 02:08 PM | Updated - 21 Jun 2026, 02:29 PM

Untitled 1200 X 900 Px 3 27 1

Team India: अफगानिस्तान वनडे सीरीज के एक दिन बाद ही टीम इंडिया के चयनकर्ताओं ने इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन कर लिया है. बता दें कि आयरलैंड और इंग्लैंड से टी20 सीरीज खेलने के बाद टीम इंडिया (Team India) 19 जुलाई से इंग्लैंड के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी और इसी दौरे के भारत के चयनकर्ताओं ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है.

कोहली की वापसी जायसवाल बाहर

भारत (Team India) की चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में विराट कोहली की वापसी हो गई है, उन्हें यशस्वी जायसवाल की जगह टीम इंडिया में मौका दिया गया है. बता दें कि तीसरे वनडे में जायसवाल ने 86 गेंदों पर 110 रन की एक शानदार पारी खेली थी, लेकिन इसके बावजूद वह इंग्लैंड वनडे सीरीज का टिकट नहीं हासिल कर पाए हैं.

हालांकि विराट कोहली का नाम भी सब्जेक्ट टू फिटनेस के आधार पर रखा गया है. दरअसल कुछ दिनों में उनका फिटनेस टेस्ट होगा और अगर वह उस टेस्ट को पास कर लेते है, तो इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया का हिस्सा होंगे.

जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल की भी हुई वापसी

इंग्लैंड ODI सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल की भी वापसी हुई है. बुमराह को जहां प्रिंस यादव की जगह टीम इंडिया (Team India) में मौका मिला है. वहीं अक्षर पटेल को भी हर्ष दुबे की जगह शामिल किया गया है.

बता दे कि इन दोनों ही युवा खिलाड़ियों ने अफगानिस्तान वनडे सीरीज में ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था. हालांकि सीनियर खिलाड़ियों की वापसी के चलते चयनकर्ताओं ने इन्हें फिलहाल बाहर का रास्ता दिखा दिया है.

इंग्लैंड ODI सीरीज के लिए कुछ ऐसी 15 सदस्यीय Team India

Team India 37

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह, गुरनूर बराड़, अक्षर पटेल, हर्षित राणा

यह भी पढ़ें: 6,6,6,6,6,6....कीरोन पोलार्ड ने बुढ़ापे में दिखाया जवानी का जोश, MLC में मात्र 56 गेंदों पर ठोका शतक

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com