इस पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का बड़ा दावा, बोला 'वैभव सूर्यवंशी 21-22 साल का है....'
Table of Contents
Vaibhav Sooryavanshi Age: बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जब से लाइमलाइट हासिल की है, तब से उनकी उम्र को लेकर लगातार सवाल पूछे जा रहे हैं। एक-दो साल पहले तक ये सवाल भारतीय फैंस भी पूछते थे लेकिन अब उन्हें यकीन हो गया है कि वैभव ने कोई धोखा नहीं किया है।
15 वर्षीय खिलाड़ी की हर तरफ प्रदर्शन की वजह से तारीफ हो रही है लेकिन पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर तनवीर अहमद (Vaibhav Sooryavanshi) ने इस भारतीय खिलाड़ी को लेकर अलग ही बेतुका बयान दिया है।
तनवीर अहमद ने Vaibhav Sooryavanshi की उम्र पर उठाया सवाल

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज तनवीर अहमद (Vaibhav Sooryavanshi) अक्सर ऐसे बयान देते हैं, जो भारत विरोधी होते हैं। वो कभी बाबर आजम को विराट कोहली से बेहतर बताते हैं तो कभी टीम इंडिया पर निशाना साधते हैं। अब उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को निशाना बनाते हुए उनकी उम्र पर सवाल उठाया है। तनवीर का मानना है कि वैभव 15 साल के नहीं लगते, उनकी उम्र 21-22 साल होगी।
पाकिस्तानी मीडिया चैनल से बात करते हुए वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की उम्र को लेकर तनवीर अहमद ने कहा,
""मुझे नहीं लगता है कि वैभव 15 साल का है। वैभव के शॉट में काफी ताकत होती है। उनके बल्ले का स्विंग काफी ज्यादा तेज होता है। उनकी शारीरिक योग्यता काफी परिपक्व लगती है, जो इतनी कम उम्र में नहीं हो सकती है। ये सब क्वालिटी 21-22 साल के खिलाड़ी में होती हैं। इस उम्र में ऐसे छक्के मारना आसान नहीं है।"
वैभव की तकनीक पर भी तनवीर ने साधा निशाना
तनवीर अहमद ने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की उम्र के बाद, उनकी तकनीक पर भी सवाल खड़े किए। तनवीर को लगता है कि वैभव मौजूदा तकनीक के साथ आगे जाकर परेशानियों का सामना करेंगे। उन्होंने कहा,
"वैभव अपनी तेज नजर और फुर्तीले रिफ्लेक्स की वजह से अभी सफल हो रहे हैं। लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में गेंदबाज उनकी कमज़ोरियों को पकड़ लेंगे। अगर उन्हें लगातार ऑफ-स्टंप के बाहर गेंदें डाली गईं, तो उन्हें परेशानी हो सकती है। अगर उन्होंने अपनी तकनीक में सुधार नहीं किया, तो भविष्य में चुनौतियां बढ़ सकती हैं।"
इस पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने वैभव सूर्यवंशी के बल्लेबाजी अंदाज की तुलना टेप बॉल क्रिकेट जैसी बताई। तनवीर ने कहा कि वैभव जिस तरह से हर गेंद पर बड़ा शॉट खेलने को देखते हैं, वैसा सिर्फ टेप बॉल क्रिकेट में ही होता है।
आयरलैंड सीरीज में वैभव सूर्यवंशी का हो सकता है इंटरनेशनल डेब्यू
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने आईपीएल 2026 में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीतने के साथ ही खूब वाहवाही लूटी। इस दमदार प्रदर्शन के कारण उनका चयन टीम इंडिया के लिए टी20 में हो गया। वैभव को आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज के साथ-साथ एशियन गेम्स के लिए भी चुना गया है।
आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले 26 और 28 जून को होने हैं। इन मुकाबलों में वैभव को भी मौका मिलने की संभावना जताई जा रही है। अगर ऐसा होता है तो टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे।
यह भी पढ़ें: पंत-अक्षर या केएल? तीनों में से कौन होगा IPL 2027 में दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान! नाम आ गया सामने