IND vs WI: कब, कहां और कैसे देखें भारत बनाम वेस्टइंडीज का पहला ODI? पिच रिपोर्ट पर भी डालें नजर
Table of Contents
IND vs WI 1st ODI: भारत को घर पर वेस्टइंडीज की मेजबानी करनी है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और 5 टी20I में टक्कर होगी। वनडे सीरीज का आयोजन 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक होना है। इसी वजह से इसका टकराव एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट से हो रहा है।
जापान में हो रहे बहु-खेल इवेंट में भारतीय टीम 28 सितंबर से अपने अभियान का आगाज करेगी। इसके मेडल मुकाबले उसी दिन खेले जाएंगे, जिस दिन भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे होगा। हालांकि, ज्यादातर भारतीय फैंस का ध्यान वनडे सीरीज पर है तो चलिए आपको पहले वनडे से जुड़ी सभी जानकारी प्रदर्शन करते हैं और इसे कब, कहां और कैसे देखें इसके बारे में भी बताते हैं।
27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में IND vs WI पहले वनडे का होगा आयोजन

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच रविवार, 27 सितंबर को खेला जाएगा। इस मुकाबले का आयोजन तिरुवनंतपुरम में होना है और इसके लिए दोनों ही टीमें पहुंच गई हैं। वेस्टइंडीज ने भारत में टीम इंडिया के खिलाफ अपनी आखिरी वनडे सीरीज फरवरी, 2022 में खेली थी।
ऐसे में चार साल बाद दोबारा भारतीय सरजमीं पर इन दोनों ही टीमों की टक्कर ODI फॉर्मेट में होने जा रही है। इसी वजह से फैंस पहले वनडे के लिए काफी उत्साहित हैं। हालांकि, सभी दर्शक मैदान में जाकर मुकाबले को नहीं देख सकते हैं। इसी वजह से लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग पर भी निर्भर रहेंगे।
ऐसे देखें IND vs WI पहले वनडे का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। इस मैच को जो फैंस टीवी पर देखने चाहते हैं, वे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लुत्फ़ उठा सकते हैं। वहीं, जिन क्रिकेट प्रेमियों को लाइव स्ट्रीमिंग अपने मोबाइल पर देखनी है तो इसके लिए जियोहॉटस्टार ऐप डाउनलोड करना होगा। वहीं, जियोहॉटस्टार की वेबसाइट पर भी स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।
IND vs WI पहले वनडे के लिए ग्रीनफील्ड स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच को काफी बैलेंस माना जाता है, क्योंकि यहां पर बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को विकेट से मूवमेंट प्राप्त होता है और अच्छा उछाल भी मिलता है, जिससे शुरू में बैटिंग काफी मुश्किल होती है। हालांकि, गेंद थोड़ी पुरानी होने पर बल्लेबाज हावी हो जाते हैं।
इस मैदान पर अभी तक खेले गए दो वनडे मुकाबलों में स्पिनर्स के मुकाबले तेज गेंदबाज ज्यादा सफल रहे हैं। पेसर्स को 17 विकेट मिले हैं, जबकि स्पिनर्स के खाते में सिर्फ 7 विकेट ही आए हैं। इसी वजह से IND vs WI पहले वनडे में भी फ़ास्ट बॉलर्स का दबदबा देखने को मिल सकता है। डे-नाइट मैच होने के कारण टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग चुन सकती है, ताकि बाद में ओस के कारण बल्लेबाजी आसान रहे।
यह भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस ने अपने नए हेड कोच का किया ऐलान, इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को सौंपी जिम्मेदारी