मुंबई इंडियंस ने अपने नए हेड कोच का किया ऐलान, इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को सौंपी जिम्मेदारी

Published - 25 Sep 2026, 08:45 AM

Mumbai Indians 5

आईपीएल 2027 के लिए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) में काफी बदलाव की संभावना नजर आ रही है, जिसमें कप्तानी भी शामिल है। हेड कोच महेला जयवर्धने का पद भी सुरक्षित नहीं माना जा रहा है। इसी वजह से सभी की नजर फ्रेंचाइजी पर बनी हुई है कि आने वाले समय में क्या बड़े फैसले हो सकते हैं। इस बीच MI फ्रेंचाइजी ने अपने नए हेड कोच का ऐलान कर दिया है।

जी हां, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने WPL में शामिल अपनी महिला टीम के लिए नए मुख्य कोच की नियुक्ति की है। इस बार ऐसे दिग्गज को लाया गया है, डब्ल्यूपीएल में खिताबी जीत का स्वाद चख चुका है, इसके अलावा विदेशी लीग में सफल रहा है।

Mumbai Indians ने ल्यूक विलियम्स को बनाया हेड कोच, लीसा कीटली को किया रिप्लेस

Mumbai Indians 6

दो बार की WPL चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की महिला टीम का नया हेड ऑस्ट्रेलिया के 46 साल के ल्यूक विलियम्स को बनाया गया है। उन्होंने लीसा कीटली को रिप्लेस किया है, जिन्होंने 2026 के सीजन में जिम्मेदारी संभाली थी लेकिन टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। अब वे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ जुड़ गई हैं। इसी वजह से उन्होंने MI के साथ अपना नाता तोड़ लिया है।

WPL में ल्यूक विलियम्स मुंबई इंडियंस के तीसरे हेड कोच हैं। इस टीम की जिम्मेदारी सबसे पहले इंग्लिश दिग्गज शार्लेट एडवर्ड्स ने संभाली थी और वे 2025 तक अपने पद पर रहीं। उनके साथ टीम ने दो ख़िताब भी जीते थे लेकिन फिर वे इंग्लैंड की महिला टीम की हेड कोच बन गईं। इसके बाद, लीसा कीटली को नियुक्त किया गया और अब विलियम्स को लाया गया है।

ल्यूक विलियम्स के पास कोचिंग का अच्छा अनुभव, RCB को बनाया था चैंपियन

5 फर्स्ट क्लास मैच खेलने वाले ल्यूक विलियम्स कोचिंग के मामले में काफी अनुभवी हैं। WPL 2024 में उन्होंने ही बतौर हेड कोच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की ख़िताब जीतने में मदद की थी। विलियम्स ने स्ट्राइकर्स को लगातार दो WBBL खिताब (2022 और 2023) जिताए हैं। इसके अलावा, जब सदर्न ब्रेव ने लगातार दो सीजन में रनर-अप रहने के बाद 2023 में 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट जीता, तब वे शार्लेट एडवर्ड्स के असिस्टेंट कोच थे।

अब ल्यूक विलियम्स पर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को खिताबी जीत दिलाने की जिम्मेदारी होगी। WPL 2026 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था और पूरे सीजन में सिर्फ 3 जीत ही मिली थीं। इसी वजह से लीग स्टेज से ही बाहर होना पड़ा था। इसी वजह से अगले सीजन वापसी का दबाव होगा।

विलियम्स ने मुंबई इंडियंस का हेड कोच बनने पर क्या कहा?

नीता अंबानी के मालिकाना हक़ वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की ओर से जारी एक बयान में ल्यूक विलियम्स ने कहा,

"मैं मुंबई इंडियंस जैसे सम्मानित और सफल संगठन से जुड़ने और खिलाड़ियों व सपोर्ट स्टाफ के इस प्रतिभाशाली ग्रुप के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। हमारे पास मिलकर कुछ नया करने, रोमांचक क्रिकेट खेलने और सफलता के लिए मुकाबला करने का शानदार मौका है।"

यह भी पढ़ें: IND vs WI: कुछ ऐसी हो सकती है पहले ODI में भारत की प्लेइंग इलेवन, इस ऑलराउंडर का होगा डेब्यू

Tagged:

Mumbai Indians WPL 2027 Luke Williams
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com