IND vs WI: कुछ ऐसी हो सकती है पहले ODI में भारत की प्लेइंग इलेवन, इस ऑलराउंडर का होगा डेब्यू
Published - 24 Sep 2026, 04:38 PM | Updated - 24 Sep 2026, 05:08 PM
Table of Contents
27 सितंबर से भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच खेले जाने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का भारतीय क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जुलाई में इंग्लैंड दौरे के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी इस सीरीज के जरिए वनडे टीम में वापसी करेगी। इन दो धुरंधरों की मौजूदगी से भारत का बल्लेबाजी क्रम बेहद मजबूत होगा.
लेकिन ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि IND vs WI पहले वनडे के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन किन 11 खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है और किस खिलाड़ी को डेब्यू का मौका मिल सकता है.
IND vs WI पहले वनडे के लिए ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे (IND vs WI) में टीम इंडिया की ओर से ओपनिंग के लिए रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल की जोड़ी आ सकती है. इन दोनों खिलाड़ियों से आक्रमक बल्लेबाजी कर टीम को ताबड़तोड़ शुरूआत दिलाने की उम्मीद होगी. इंग्लैंड दौरे पर इन दोनों ही बल्लेबाजों का प्रदर्शन लाजवाब रहा था. ऐसे में रोहित शर्मा और शुभमन गिल वेस्टइंडीज के खिलाफ भी अपनी इस फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए विराट कोहली को भेजा जा सकता है.
एक दिन में अब 2 मैच खेलेगी टीम इंडिया, जानें कौन सी डेट को हो रहा ये खास अजूबा
इस खिलाड़ी को मिल सकता है डेब्यू का मौका
वेस्टइंडीज (IND vs WI) के खिलाफ 26 वर्षीय बल्लेबाज नमन धीर को डेब्यू का मौका मिल सकता है. पिछले कुछ समय में उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपनी ज़बरदस्त बल्लेबाज़ी से सबका ध्यान खींचा और टीम इंडिया में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। वहीं, अब अटकले लगाई जा रही हैं कि नमन धीर को 27 सितंबर को खेले जाने वाले पहले वनडे में डेब्यू का मौका मिल सकता है. श्रेयस अय्यर की गैर-मौजूदगी में टीम मैनेजमेंट मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी के लिए उन पर भरोसा कर सकता है।
नमन धीर के पास बल्लेबाजी करने के साथ-साथ गेंदबाजी का भी अनुभव है. डोमेस्टिक क्रिकेट में वह दोनों ही विभागों में अपना जलवा बिखेर चुके हैं. 20 फर्स्ट क्लास में उनके नाम 669 रन और 17 विकेट दर्ज हैं. जबकि 14 लिस्ट ए में उन्होंने 351 रन बनाने के अलावा 7 विकेट निकाली। 61 टी20 खेलते हुए नमन धीर 1222 रन बना पाए.
गेंदबाजी विभाग में ये खिलाड़ी आ सकते हैं नजर
नमन धीर के अलावा नीतीश कुमार रेड्डी और रवींद्र जडेजा को ऑलराउंडर के तौर पर प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है. गेंदबाजी विभाग में कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज औऱ प्रसिद्ध कृष्ण का नाम लगभग तय है. वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाजी के रूप में केएल राहुल का चयन हो सकता है. विकेट के पीछे की जिम्मेदारियों के अलावा उनपर बल्लेबाजी का भार होगा.
IND vs WI पहले वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, नमन धीर, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्ण
युजवेंद्र चहल ने अचानक पोस्ट कर मचाई सनसनी, कर सकते हैं संन्यास का ऐलान
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर