एक दिन में अब 2 मैच खेलेगी टीम इंडिया, जानें कौन सी डेट को हो रहा ये खास अजूबा

Published - 24 Sep 2026, 03:57 PM | Updated - 24 Sep 2026, 04:36 PM

Team India 72

भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के लिए आने वाला महीना काफी व्यस्त रहने वाला है. भारतीय खिलाड़ियों को लगातार क्रिकेट खेलना है. इसी दौरान एक ऐसा खास संयोग बनेगा, जब एक ही दिन दो अलग-अलग जगहों पर टीम इंडिया (Team India) मैच खेलती नजर आएंगी. ऐसे में भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए यह दिन बेहद अहम होगा. तो आइए जानते हैं कि आखिर किस तारीख को यह भिड़ंत देखने को मिलेगी....

एक दिन में अब 2 मैच खेलेगी Team India

Team India 80

3 अक्टूबर 2026 भारतीय क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक होने वाला है. इस दिन भारत की पुरुष क्रिकेट टीम (Team India) एक ही दिन दो अलग-अलग जगहों पर खेलती हुई नज़र आएगी। दरअसल, 3 अक्टूबर को टीम इंडिया को न्यू चंडीगढ़ में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा और अंतिम वनडे मैच खेलना है, जो भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से शुरू होगा. वहीं, उसी दिन भारत की दूसरी पुरूष टीम जापान में एशियन गेम्स के मेडल राउंड में खेलती नजर आ सकती है.

रे#प के आरोप में फंसा स्टार क्रिकेटर, पुलिस ने किया गिरफ्तार, अब कोर्ट में होगा पेश

एशियन गेम्स फाइनल खेलने के लिए भारत को करना होगा ये कारनामा

आईसीसी टी20 रैंकिंग में टॉप पर होने का फायदा भारतीय टीम (Team India) को एशिया गेम्स 2026 में मिला है. उसने बांग्लादेश, श्रीलंका और पाकिस्तान के साथ सीधे क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफ़ाई कर लिया है. टीम इंडिया अब 28 सितंबर को टूर्नामेंट का अपना पहला मैच ग्रुप A की रनर-अप टीम के खिलाफ खेलेगी। यदि श्रेयस अय्यर एंड कंपनी यह मुकाबला जीत जाती है तो वो सेमीफाइनल का टिकट कटवा लेगी। इसके बाद 3 अक्टूबर को टीम इंडिया मेडल राउंड में नजर आएगी।

भारत दौरे पर आएगी वेस्टइंडीज टीम

भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के शेड्यूल पर नजर डाली जाए तो 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में दोनों टीमें पहले मुकाबले के लिए आमने-सामने होगी. इसके बाद 30 सितंबर को गुवाहाटी के असम क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दूसरा वनडे मुकाबला खेला जाएगा. तीसरी वनडे मैच का आयोजन 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में होगा.

Asian Games 2026 पुरुष क्रिकेट नॉकआउट शेड्यूल

चरण तारीख मुकाबला स्थान
क्वार्टर फाइनल 28 सितंबर भारत vs ग्रुप A की उपविजेता टीम निशिन
क्वार्टर फाइनल 29 सितंबर श्रीलंका vs ग्रुप A की विजेता टीम निशिन
क्वार्टर फाइनल 28 सितंबर पाकिस्तान vs ग्रुप B की उपविजेता टीम निशिन
क्वार्टर फाइनल 29 सितंबर बांग्लादेश vs ग्रुप B की विजेता टीम निशिन
सेमीफाइनल 1 अक्टूबर क्वार्टर फाइनल 1 की विजेता vs क्वार्टर फाइनल 2 की विजेता निशिन
सेमीफाइनल 1 अक्टूबर क्वार्टर फाइनल 3 की विजेता vs क्वार्टर फाइनल 4 की विजेता निशिन
गोल्ड मेडल मैच 3 अक्टूबर सेमीफाइनल 1 की विजेता vs सेमीफाइनल 2 की विजेता निशिन
ब्रॉन्ज मेडल मैच 3 अक्टूबर सेमीफाइनल 1 की हारने वाली vs सेमीफाइनल 2 की हारने वाली निशिन

IND vs WI ODI सीरीज के लिए Team India

मैच तारीख समय स्थान
पहला ODI 27 सितंबर 2026 दोपहर 2:00 बजे IST ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम
दूसरा ODI 30 सितंबर 2026 दोपहर 2:00 बजे IST असम क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, गुवाहाटी
तीसरा ODI 3 अक्टूबर 2026 दोपहर 2:00 बजे IST महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़

एशियन गेम्स में हो सकती है भारत-पाकिस्तान की टक्कर, समीकरण से जानें तारीख

Tagged:

team india IND vs WI Asian Games 2026
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com