रे#प के आरोप में फंसा स्टार क्रिकेटर, पुलिस ने किया गिरफ्तार, अब कोर्ट में होगा पेश

Published - 24 Sep 2026, 09:06 AM | Updated - 24 Sep 2026, 10:50 AM

Robin Das

बीते बुधवार क्रिकेट जगत से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है. एक स्टार क्रिकेटर को रेप के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए खिलाड़ी को हिरासत में लिया और अब उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा. खबरों की माने तो यह मामला करीब दो साल पुराना है. फिलाहाल, क्रिकेटर को सस्पेंशन का सामना करना पड़ा है और मामला विचाराधीन है।

रे#प के आरोप में फंसा स्टार क्रिकेटर

Robin Das

एक्सेस से खेलने वाले 24 वर्षीय क्रिकेटर रॉबिन दास (Robin Das) पर रेप के दो आरोप लगे हैं. मैट्रोपॉलिटन पुलिस (MET Police) ने जुलाई 2026 में उनको चार्ज किया था. जिसके बाद अब उन्हें 9 अक्टूबर को इनर लंदन क्राउन कोर्ट में पेश होना है. मेट पुलिस ने इस बारे में बात करते हुए कहा है कि रॉबिन दास के ख़िलाफ़ 23 जुलाई, 2026 को आरोप लगाए गए। इसके अलावा पिछले साल रेप के शक में उन्हें (Robin Das) गिरफ्तार किया गया.

Robin Das को किया गया गिरफ्तार

मेट्रोपॉलिटन पुलिस के एक प्रवक्ता ने द मिरर के हवाले से बात करते हुए बताया कि 23 जुलाई 2026 को रॉबिन दास (Robin Das) पर दुष्कर्म के दो आरोप लगाए गए. उन्होंने कहा कि,

"रॉबिन दास पर 23 जुलाई 2026 को दुष्कर्म के दो आरोप लगाए गए। ये आरोप 27 अगस्त 2025 को उनकी गिरफ्तारी के बाद लगाए गए हैं। यह गिरफ्तारी 30 मार्च 2024 को ब्रिक्सटन में एक महिला के साथ दुष्कर्म की शिकायत के बाद हुई थी। महिला को विशेषज्ञ अधिकारियों की ओर से लगातार सहायता दी जा रही है।"

एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने जारी किया स्टेटमेंट

रॉबिन दास (Robin Das) पर लगे रेप के आरोप के बाद एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि एक पुरुष खिलाड़ी हाल ही में एक ऐसी घटना के संबंध में अदालत में पेश हुआ, जो क्लब की गतिविधियों से बाहर हुई थी। उन्होंने बताया,

"एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब पुष्टि कर सकता है कि क्लब के लिए अनुबंधित एक पुरुष खिलाड़ी हाल ही में एक ऐसी घटना के संबंध में अदालत में पेश हुआ, जो क्लब की गतिविधियों से बाहर हुई थी। इस पूरे मामले के दौरान क्लब ने इस मामले को लेकर ECB, PCA, क्रिकेट रेगुलेटर और खिलाड़ी के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा है। इसमें तत्काल और लगातार निलंबन भी शामिल है।"

"क्लब सभी उचित कानूनी प्रक्रियाओं और दिशानिर्देशों का पालन करना जारी रखेगा। एक क्लब के रूप में हमारे पास सख्त सेफगार्डिंग और HR प्रक्रियाएं मौजूद हैं और एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब के सभी कर्मचारियों के लिए हर समय पेशेवर आचरण के उच्चतम मानकों को पूरा करना अनिवार्य है। चूंकि कानूनी कार्यवाही जारी है, इसलिए क्लब इस समय इससे संबंधित कोई और टिप्पणी करने में असमर्थ है।"

Australia के खिलाफ मैच के शेड्यूल में हुआ बड़ा बदलाव, अब इस दिन मोहाली में खेला जाएगा मुकाबला

Tagged:

England Cricket Team Robin Das Essex Cricket
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com