Australia के खिलाफ मैच के शेड्यूल में हुआ बड़ा बदलाव, अब इस दिन मोहाली में खेला जाएगा मुकाबला

Published - 23 Sep 2026, 12:34 PM | Updated - 23 Sep 2026, 01:01 PM

Australia 4

भारत को अगले साल की शुरुआत में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया (Australia) की मेजबानी करनी है। इस सीरीज का आयोजन बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए होगा। पिछली बार इस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया ने 2024-25 में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था लेकिन सीरीज 3-1 से गंवा दी थी। अपने घर पर उसकी नजर बदला लेनी की होगी।

ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ चौथा टेस्ट रांची में होना है। हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि टीम मैनेजमेंट ने वेन्यू में बदलाव की मांग की है, क्योंकि उस समय रांची में दिन जल्दी ढल जाता है और इसके कारण खेल में काफी समय बर्बाद हो सकता है। हालांकि, इसको लेकर तो कोई अपडेट नहीं मिला लेकिन अब BCCI ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ एक अन्य मुकाबले के वेन्यू में बदलाव कर दिया है।

धर्मशाला में नहीं होगा India-Australia रेड बॉल मैच

Australia 5

इन दिनों ऑस्ट्रेलिया ए (Australia A) की महिला टीम भारत के दौरे पर है। यह दौरा 12 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। तीन मैचों की टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम का दबदबा देखने को मिला और इंडिया ए महिला टीम का 3-0 से सफाया कर दिया। अब दोनों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है, जिसमें भारतीय टीम 1-0 से आगे है।

इस सीरीज के बाद, इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए (Australia A) की महिला टीमों के बीच 29 सितंबर से एक रेड बॉल मैच भी खेला जाएगा, जिसका वेन्यू धर्मशाला का हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम तय किया गया था लेकिन अब मुकाबले को मोहाली शिफ्ट कर दिया गया है।

मोहाली में मैच शिफ्ट करने की BCCI ने बताई वजह

BCCI ने बुधवार, 23 सितंबर को मीडिया रिलीज के माध्यम से इंडिया ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए महिला टीमों के बीच शेड्यूल मल्टी-डे मैच को धर्मशाला से मोहाली शिफ्ट किए जाने की जानकारी दी। अब यह मैच पीसीए आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा। बोर्ड ने बताया किधर्मशाला में लंबे समय तक हुई बारिश का आउटफील्ड और मैदान की मौजूदा स्थिति पर असर पड़ने के कारण वेन्यू बदलना पड़ा है।

ऑस्ट्रेलिया ए महिला टीम के भारत दौरे का पूरा शेड्यूल

क्र. सं. दिन तारीख दिन (तक) तारीख (तक) समय (IST) मैच स्थान
1 शनिवार 12 सितंबर 2026 शाम 6:00 बजे पहला टी20 न्यू चंडीगढ़
2 मंगलवार 15 सितंबर 2026 शाम 6:00 बजे दूसरा टी20 न्यू चंडीगढ़
3 गुरुवार 17 सितंबर 2026 शाम 6:00 बजे तीसरा टी20 न्यू चंडीगढ़
4 रविवार 20 सितंबर 2026 दोपहर 2:00 बजे पहला वनडे पीसीए स्टेडियम, मोहाली
5 बुधवार 23 सितंबर 2026 सुबह 9:00 बजे दूसरा वनडे पीसीए स्टेडियम, मोहाली
6 शुक्रवार 25 सितंबर 2026 दोपहर 2:00 बजे तीसरा वनडे पीसीए स्टेडियम, मोहाली
7 मंगलवार 29 सितंबर 2026 शुक्रवार 2 अक्टूबर 2026 सुबह 9:30 बजे मल्टी-डे मैच मोहाली

यह भी पढ़ें: इस दिन से शुरू होगा Asian Games 2026 में क्रिकेट का महासंग्राम, यहां जानें पूरा शेड्यूल, टाइमिंग, लाइव स्ट्रीमिंग और सभी टीमों के स्क्वाड

Tagged:

India A Women Cricket Team Australia A Women Cricket Team IND A W vs AUS A W
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com