इस दिन से शुरू होगा Asian Games 2026 में क्रिकेट का महासंग्राम, यहां जानें पूरा शेड्यूल, टाइमिंग, लाइव स्ट्रीमिंग और सभी टीमों के स्क्वाड

Published - 23 Sep 2026, 10:23 AM | Updated - 23 Sep 2026, 11:08 AM

Asian Games 2026

Asian Games 2026 Men's Cricket Tournament: जापान के आईची-नागोया में 20वें एशियन गेम्स की शुरुआत हो चुकी है। इस बहु-खेल इवेंट में क्रिकेट का खेल भी शामिल है, जिसमें महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 17 से 22 सितंबर तक खेला गया और भारतीय महिला टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। श्रीलंका के हाथ सिल्वर मेडल आया, जबकि पाकिस्तान ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया।

हालांकि, अब सभी को एशियन गेम्स (Asian Games) के पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का इंतजार है। तो चलिए बताते हैं कि इसकी शुरुआत कब से हो रही है और पूरा शेड्यूल क्या है। वहीं, इसकी लाइव स्ट्रीमिंग और सभी टीमों की स्क्वाड डिटेल्स भी बताएंगे।

24 सितंबर से Asian Games 2026 में मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट की होगी शुरुआत, 10 टीमें आएंगी नजर

Asian Games 2026 1

एशियन गेम्स (Asian Games) 2026 में पुरुष टीमों के बीच क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज गुरुवार, 24 सितंबर से होगा और यह 3 अक्टूबर तक चलेगा। इस टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें शामिल होंगी लेकिन भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को सीधे क्वार्टरफाइनल राउंड में एंट्री मिली है।

वहीं, अफगानिस्तान, जापान नेपाल, हांगकांग, मलेशिया और ओमान को ग्रुप स्टेज में रखा गया है। इन्हें तीन-तीन टीमों के दो ग्रुप में बांटा गया है और बाद में दोनों ग्रुप से टॉप-2 को आगे जाने का मौका मिलेगा।

Asian Games 2026 मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल

तारीखमुकाबलाभारतीय समय
24 सितंबरजापान vs अफगानिस्तानसुबह 5:30 बजे
24 सितंबरहांगकांग vs मलेशियासुबह 10:30 बजे
25 सितंबरहांगकांग vs ओमानसुबह 5:30 बजे
25 सितंबरअफगानिस्तान vs नेपालसुबह 10:30 बजे
26 सितंबरजापान vs नेपालसुबह 5:30 बजे
26 सितंबरमलेशिया vs ओमानसुबह 10:30 बजे
28 सितंबरपाकिस्तान vs B2 (क्वार्टर फाइनल)सुबह 5:30 बजे
28 सितंबरभारत vs A2 (क्वार्टर फाइनल)सुबह 10:00 बजे
29 सितंबरश्रीलंका vs A1 (क्वार्टर फाइनल)सुबह 5:30 बजे
29 सितंबरबांग्लादेश vs B1 (क्वार्टर फाइनल)सुबह 10:00 बजे
1 अक्टूबरपहला सेमीफाइनलसुबह 5:30 बजे
1 अक्टूबरदूसरा सेमीफाइनलसुबह 10:00 बजे
3 अक्टूबरकांस्य पदक मुकाबलासुबह 5:30 बजे
3 अक्टूबरफाइनलसुबह 10:00 बजे

मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग

एशियन गेम्स (Asian Games) 2026 में होने वाले मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के सभी मैचों का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग Fancode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

एशियन गेम्स (Asian Games) 2026 के लिए सभी क्रिकेट टीमों का स्क्वाड

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, विप्रज निगम, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर

अफगानिस्तान: डार्विश रसूली (कप्तान), अब्दुल्लाह अहमदजाई, मोहम्मद अकरम, इस्मत आलम, फरीदून दाऊदजाई, हसन ईसाखिल, मोहम्मद इशाक, करीम जनात, फैसल खान, नंग्याल खरोती, इमरान मीर, अरब गुल मोमंद, फरमानुल्लाह सफी, खालिद तनीवाल, नजीबुल्लाह जादरान

बांग्लादेश: लिटन दास (कप्तान), तंजिद हसन, परवेज होसैन एमोन, मोहम्मद सैफ हसन, नजमूल होसैन शांतो, तौहीद हृदोय, मुसाद्देक होसैन सैकत, यासिर अली चौधरी, रिशाद होसैन, शक महेदी हसन, नासुम अहमद, शोरिफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद

हांगकांग: यासिम मुर्तजा (कप्तान), बाबर हयात (उप-कप्तान), अनस खान, अंशी राथ, शिव माथुर, शाहिद वासिफ, हफीज खान, नसरुल्ला राना, निजाकत खान, रजब हुसैन, एहसान खान, मोहम्मद गजनफर, मोहम्मद वहीद, आयुष शुक्ला, मोहम्मद हसन खान

जापान: केंडल काडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), चार्ली हारा-हिन्जे, बेंजामिन इतो-डेविस, अलेस्टर काडोवाकी-फ्लेमिंग, कोहेई कुबोता, जेक कुसुदा-नैर्न, वतारू मियाउची, रेओ साकुरानो-थॉमस, एलेक्स शिराई-पैट्मोर, शोमा सुगाया-स्लेटर, डेक्लान सुजुकी, त्सुयोशी ताकादा, इब्राहिम ताकाहाशी, मकोतो तनियमा, लाचलान यामामोटो-लेक

मलेशिया: सैयद अजीज, विरंदीप सिंह, शार्विन मुनियंडी, विजय उन्नी, अजरी अजहर, पवनदीप सिंह, मुहम्मद स्याहादत, मुहम्मद अकरम, असलम खान, मुहम्मद हाजिक ऐमान, रहीम खान, ऐनूल हफीज, अमीर खान, मुहम्मद आमिर, मुहम्मद वाफिक

नेपाल: दीपेंद्र सिंह ऐरी (कप्तान), लोकेश बम, कुशाल भुर्टेल, गुलशन झा, सुंदीप जोरा, सोमपाल कामी, करण केसी, संदीप लामिछाने, कुशाल मल्ला, शेर मल्ला, रोहित पौडेल, ललित राजबंशी, आरिफ शेख, आसिफ शेख, नंदन यादव

ओमान: सुफ्यान महमूद (कप्तान), मुजफ्फर शिराकार, फारिस अल बलुशी, ईसा अल बलुशी, मोहम्मद अल बलुशी, नवेद अल बलुशी, कैस अल बलुशी, शुएब अल बलुशी, वहीद अल बलुशी, वसीम अल बलुशी, जुबैर अल बलुशी, अब्दुल जलील, मोहम्मद ओथमान, समीर ओथमान, अहमद अल जदजली

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहन (कप्तान), अब्दुल समद (उप-कप्तान), अब्रार अहमद, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, अली रजा, अराफात मिन्हास, हैदर अली, हसन नवाज, माज सदाकत, साद मसूद, सैम अयूब, सुफ्यान मुकीम, उस्मान खान

श्रीलंका: सहान अराचिगे (कप्तान), निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), लसिथ क्रोसपुले, सिनेथ जयवर्धने, नुवानिदु फर्नांडो, सोहन डी लिवरा, एशेन बंडारा, चमिका करुणारत्ने, थारिंडु रत्नायके, वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कंथ, दुशान हेमंथा, नुवान तुषारा, बिनुरा फर्नांडो, गारुका संकेथ

Tagged:

team india Pakistan Cricket Team shreyas iyer Sri Lanka Cricket team bangladesh cricket team Sahibzada Farhan Asian Games 2026 Vaibhav Sooryavanshi Japan Cricket Team
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com