IND vs NZ सीरीज से पहले टीम के लिए आई ‘BAD NEWS’, स्टार खिलाड़ी इंजर्ड होकर हुआ बाहर

Published - 23 Sep 2026, 08:23 AM | Updated - 23 Sep 2026, 09:05 AM

IND Vs NZ

न्यूजीलैंड को अक्टूबर-दिसंबर में भारतीय टीम की मेजबानी करनी है। इस दौरान दोनों के बीच तीनों ही फॉर्मेट में सीरीज का आयोजन होगा। न्यूजीलैंड और भारत दोनों ही बहुत ही मजबूत टीमें हैं, इसी वजह से फैंस को धमाकेदार मुकाबले देखने को मिल सकते हैं। कीवी टीम को इंडिया के खिलाफ सबसे पहले पांच मैचों की टी20I सीरीज खेलनी है, जो 22 अक्टूबर से 1 नवंबर तक होगी।

इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपने 16 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, जिसमें सबसे छोटे फॉर्मेट के कई धुआंधार खिलाड़ी शामिल हैं। इसी वजह से टीम इंडिया के लिए सीरीज जीतना आसान नहीं होगा। हालांकि, इन टी20 मुकाबलों में रचिन रवींद्र नहीं नजर आएंगे।

इंजरी की वजह से India के खिलाफ T20I सीरीज से रचिन रवींद्र बाहर

IND Vs NZ 1

न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर रचिन रवींद्र को कंधे में चोट के कारण भारत के खिलाफ टी20I सीरीज से बाहर होना पड़ा है। उन्हें यह चोट किसी मैच या प्रैक्टिस सेशन के दौरान नहीं, बल्कि पिछले सप्ताह प्रमोशन शूट में लगी। उन्हें फिट होने में कम से कम छह सप्ताह का समय लग सकता है। कीवी टीम को उम्मीद है कि वे 4 नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए फिट हो जाएंगे।

बता दें कि रचिन रवींद्र IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के स्क्वाड का हिस्सा थे लेकिन उन्हें प्लेइंग XI में मौका नहीं मिला था। बाद में वे सीजन खत्म होने से पहले इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिए स्वदेश लौट गए थे।

मिचेल सैंटनर की कप्तानी में इन खिलाड़ियों को मिला मौका

भारत के खिलाफ सबसे छोटे फॉर्मेट के पांच मुकाबलों के लिए न्यूजीलैंड के स्क्वाड की कमान मिचेल सैंटनर संभालते हुए नजर आएंगे। उनकी अगुआई में फिन एलन और टिम साइफर्ट की धुआंधार ओपनिंग जोड़ी भी नजर आएगी। वहीं, डेवोन कॉनवे, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स और मार्क चैपमैन भी स्क्वाड का हिस्सा हैं। ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल को भी सेलेक्ट किया गया है।

वहीं, तेज गेंदबाजी विभाग में मैट हेनरी, लोकी फर्ग्यूसन, नाथन स्मिथ, काइल जेमिसन, जैक फॉलक्स के साथ-साथ एडम मिल्ने भी शामिल हैं। मिल्ने एक साल से इंटरनेशनल क्रिकेट में नजर नहीं आए हैं। अब भारत के खिलाफ खेलते नजर आ सकते हैं।

टीम इंडिया के खिलाफ पांच टी20I के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वाड

मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैक फॉल्क्स, मैट हेनरी, बेवोन जैकब्स, काइल जेमिसन, एडम मिल्ने, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम साइफर्ट, नाथन स्मिथ

IND vs NZ T20I सीरीज का शेड्यूल

मैच तारीख समय (IST) स्थान
पहला टी20आई 22 अक्टूबर 2026 दोपहर 12:30 बजे हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च
दूसरा टी20आई 24 अक्टूबर 2026 दोपहर 12:30 बजे हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च
तीसरा टी20आई 27 अक्टूबर 2026 दोपहर 12:30 बजे स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन
चौथा टी20आई 30 अक्टूबर 2026 दोपहर 12:30 बजे ईडन पार्क, ऑकलैंड
पांचवां टी20आई 1 नवंबर 2026 दोपहर 12:30 बजे सेडन पार्क, हैमिल्टन

यह भी पढ़ें: राशिद खान ने चुना दुनिया का बेस्ट फिनिशर, इस दिग्गज का लिया नाम

Tagged:

team india Mitchell Santner Lockie ferguson New Zealand cricket team Rachin ravindra Finn Allen NZ vs IND T20 Series
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com