राशिद खान ने चुना दुनिया का बेस्ट फिनिशर, इस दिग्गज का लिया नाम

Published - 22 Sep 2026, 03:22 PM | Updated - 22 Sep 2026, 03:49 PM

Rashid Khan

अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) ने हाल ही में क्रिकेट की दुनिया के सबसे बेहतरीन फ़िनिशर का नाम बताया है। हाल ही में एक पॉडकास्ट में शिरकत कर उन्होंने एमएस धोनी, हेनरिक क्लासेन, हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे में से सर्वश्रेष्ठ फिनिशर का चयन किया। राशिद खान (Rashid Khan) ने इस सवाल का तुरंत जवाब देते हुए दिग्गज खिलाड़ी को बाकी तीनों पर तरजीह दी।

Rashid Khan ने इस दिग्गज को बताया बेस्ट फिनिशर

Rashid khan-afghanistan

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर राशिद खान (Rashid Khan) के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल में काफी अनुभव है. इस उन्होंने क्रिकेट जगत के कई महानतम खिलाड़ियों के खिलाफ बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने का मौका मिला है. एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, हेनरिक क्लासेन और शिवम दुबे जैसे धाकड़ फिनिशर्स के सामने भी वह अपनी फिरकी का जलवा बिखेर चुके हैं. हालाकिं, हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान जब उनसे ऑल टाइम बेस्ट फिनिशर के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बेझिझक एमएस धोनी का नाम लिया.

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला टीम ने जीता गोल्ड मेडल, श्रीलंका को 147 रनों से रौंदकर दर्ज की शानदार जीत

"उनसे बेहतर कोई फिनिशर नहीं"

आकाश चोपड़ा के पॉडकास्ट में एमएस धोनी को ऑल टाइम बेस्ट फिनिशर बताते हुए राशिद खान (Rashid Khan) ने कहा कि माही से बेहतर यॉर्कर और लो फुल टॉस कोई नहीं खेलता. उन्होंने दावा किया कि,

"मैं एमएस धोनी को चुनूंगा। आपको ऐसे खिलाड़ी की जरूरत होती है, जो यॉर्कर और लो फुल टॉस को अच्छी तरह हिट कर सके और मुझे नहीं लगता कि उनसे बेहतर कोई है। वह ऐसे खिलाड़ी हैं, जो लो फुल टॉस गेंदों पर आसानी से छक्के लगा सकते हैं। मैं इसके बारे में सोचूंगा भी नहीं।"

शानदार रहा है माही का करियर

इसमें कोई दोराय नहीं है कि एमएस धोनी क्रिकेट जगत के धाकड़ फिनिशर्स में से एक हैं. कई मौकों पर उन्होंने अपनी टीम के लिए निचले क्रम में दमदार बल्लेबाजी कर जीत हासिल की है. आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट, दोनों ही मंच पर वह अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग का लोहा मनवाने में कामयाब रहे.

एमएस धोनी ने आईपीएल में 278 मुकाबले खेलते हुए 38.30 की औसत से 5439 रन बनाए हैं. वहीं, अगर उनके इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की बात की जाए तो 90 टेस्ट में वह 4876 रन बना पाए. इसके अलावा 350 वनडे में माही के नाम 10 शतक और 73 अर्धशतक के साथ 10773 रन दर्ज हैं. 98 टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 1617 रन बनाए, जिसमें दो फिफ्टी शामिल है.

इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास का इकलौता खिलाड़ी जिसके नाम 25 हजार+ रन और 500+ विकेट, नाम जानकर चौंक जाएंगे

Tagged:

team india MS Dhoni hardik pandya rashid khan
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com