इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास का इकलौता खिलाड़ी जिसके नाम 25 हजार+ रन और 500+ विकेट, नाम जानकर चौंक जाएंगे
Table of Contents
इंटरनेशनल क्रिकेट (International Cricket) में सफल होना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होता है। हमने ऐसे कई स्टार प्लेयर देखे हैं, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में बल्ले या फिर गेंद या दोनों से कमाल किया लेकिन जब वे अपनी नेशनल टीम के लिए खेले तो उस तरह का प्रदर्शन नहीं कर पाए। यही कारण रहा कि उनका अंतरराष्ट्रीय करियर जल्दी ही समाप्त हो गया।
हालांकि, कुछ खिलाड़ियों का अलग ही दबदबा देखने को मिला है। अगर बात इंटरनेशनल क्रिकेट (International Cricket) में सबसे ज्यादा रन बनाने की हो इसमें सचिन तेंदुलकर (34357 रन) नाम सबसे आगे आता है। वहीं सबसे ज्यादा विकेटों के मामले में मुथैया मुरलीधरन (1347 विकेट) आगे हैं। हालांकि, जब बल्ले और गेंद दोनों से हिट खिलाड़ियों की बात होती है तो स्पर्धा काफी कम हो जाती है और एक खिलाड़ी तो सबसे आगे नजर आता है, जिसके आसपास भी कोई नहीं है।
International Cricket में इस खिलाड़ी का रहा बल्ले और गेंद दोनों से जलवा

जैसा कि हमने बताया, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (International Cricket) के सबसे सफल बल्लेबाज के रूप में सचिन तेंदुलकर और सबसे सफल गेंदबाज के रूप मुथैया मुरलीधरन का जिक्र किया जाता है लेकिन जब बात सबसे सफल ऑलराउंडर की आती है तो फिर दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस के सामने कोई भी नहीं टिकता हुआ नजर आता है।
इस खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट (International Cricket) में जितनी शानदार तरीके से बल्ले और गेंद दोनों से सालों तक अपना जलवा दिखाया, वैसा शायद ही कोई कर पाए। यही कारण रहा कि वे लंबे समय तक दक्षिण अफ्रीका की टीम के लिए एक्स-फैक्टर बने रहे।
इंटरनेशनल क्रिकेट में जैक कैलिस 25000+ रन बनाने और 500+ विकेट लेने वाले एकमात्र खिलाड़ी
दाएं हाथ के दिग्गज जैक कैलिस ने इंटरनेशनल क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के अलावा अफ्रीका XI और ICC वर्ल्ड XI के लिए भी खेला है। इस तरह उन्होंने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट में 519 मुकाबलों में हिस्सा लिया। इस दौरान बल्ले के साथ 25534 रन बनाए और गेंदबाजी में 577 विकेट झटके हैं। कैलिस के नाम 62 शतक और 149 अर्धशतक दर्ज हैं। वहीं, गेंदबाजी में 7 बार 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा भी किया है।
फॉर्मेट के आधार पर इंटरनेशनल क्रिकेट में जैक कैलिस के आंकड़े
इंटरनेशनल क्रिकेट में जैक कैलिस ने 166 टेस्ट मैचों में हिस्सा लिया। इस दौरान बल्लेबाजी में 13289 रन बनाए और गेंदबाजी में 292 विकेट लिए। ODI क्रिकेट में कैलिस ने 328 मैच खेले, जिनमें 11579 रन बनाए और 273 विकेट झटके। टी20I में कैलिस ने 25 मैचों में हिस्सा लिया। इस दौरान बल्ले के साथ 666 रन बनाने के साथ ही 12 विकेट भी झटके।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के नए परमानेंट T20 कप्तान का नाम आया सामने, फिर से इस दिग्गज को कमान