एशियन गेम्स में हो सकती है भारत-पाकिस्तान की टक्कर, समीकरण से जानें तारीख

Published - 24 Sep 2026, 02:57 PM | Updated - 24 Sep 2026, 03:57 PM

IND vs PAK

एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) में क्रिकेट फैंस की निगाहें भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच खेले जाने वाले मुकाबले पर टिकी हुई है. वैसे तो दोनों टीमों को अलग-अलग ग्रुप में रखा गया है, लेकिन टूर्नामेंट के समीकरणों के दोनों टीमें आमने-सामने आ सकती है. ऐसे में सबके मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर कब IND vs PAK मैच देखने को मिल सकता है. तो चलिए इस लेख के जरिए जानते हैं कि किन परिस्थितियों में एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला हो सकता है....

Asian Games 2026 में हो सकती है भारत-पाकिस्तान की टक्कर

Asian Games 2026

एशियन गेम्स की क्रिकेट स्पर्धा में भारत की बेटियों के गोल्ड मेडल जीतने के बाद भारतीय पुरुष टीम की नजरें भी स्वर्ण पदक पर होगी. श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया जापान की सरजमीं पर झंडा गाड़ना चाहेगी. लेकिन इससे पहले क्रिकेट फैंस के दिलों में एक सवाल लगातार बना हुआ है कि क्या एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच देखने को मिल सकता है. तो बता दें कि इसका जवाब हां है. कुछ खास समीकरण बनने पर दोनों टीमें टूर्नामेंट में आमने-सामने आ सकती है.

शाहरुख खान ने उठा सकते हैं बड़ा कदम, KKR टीम से 18 करोड़ के खिलाड़ी की छुट्टी?

इस दिन खेला जा सकता है IND vs PAK मैच

एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 3 अक्टूबर 2026 को खेला जा सकता है, जब दोनों टीमें गोल्ड मेडल के आमने-सामने होंगी. दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमों को नॉकआउट स्टेज में अलग-अलग हाफ में शामिल किया गया है, जिसकी वजह से उनका क्वार्टरफाइनल या सेमीफाइनल में सामना नहीं होगा. लेकिन अगर भारत और पाकिस्तान नॉकआउट मुकाबले जीतकर फाइनल का टिकट हासिल कर लेती हैं, तो 3 अक्टूबर को दोनों टीमों के बीच एक हाइवोल्टेज मुक़ाबला देखने को मिलेगा

Asian Games 2026 कॉर्टर फाइनल के लिए किया इन 4 टीमों ने किया क्वालीफाई

क्रिकेट खेलने वाले चार पूर्ण-सदस्य देशों ने अपनी ICC रैंकिंग के आधार पर एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) के क्वार्टर-फ़ाइनल के लिए सीधे क्वालिफ़ाई किया है। जबकि निचली रैंकिंग वाली छह टीमों को दो-दो गुटों में बांटा गया है. 24 से 26 सितंबर के बीच तीन-तीन टीमों वाले दोनों ग्रुप की सभी टीमें एक-दूसरे से एक बार टकराएंगी. इन दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें ही क्वार्टरफाइनल राउंड के लिए क्वालिफ़ाई करेंगी. फिर इन चारों टीमों का क्वार्टरफाइनल स्टेज में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश से सामना होगा.

प्रारंभिक चरण के लिए समूह

ग्रुप ए

स्थान टीम मैच जीत हार टाई नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
1 अफगानिस्तान 1 1 0 0 0 2 +2.400
2 नेपाल 0 0 0 0 0 0
3 जापान 1 0 1 0 0 0 −2.400

ग्रुप बी

स्थान टीम मैच जीत हार टाई नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
1 मलेशिया 1 1 0 0 0 2 +2.950
2 ओमान 0 0 0 0 0 0
3 हांगकांग 1 0 1 0 0 0 −2.950

Asian Games 2026 पुरुष क्रिकेट नॉकआउट शेड्यूल

चरण तारीख मुकाबला स्थान
क्वार्टर फाइनल 28 सितंबर भारत vs ग्रुप A की उपविजेता टीम निशिन
क्वार्टर फाइनल 29 सितंबर श्रीलंका vs ग्रुप A की विजेता टीम निशिन
क्वार्टर फाइनल 28 सितंबर पाकिस्तान vs ग्रुप B की उपविजेता टीम निशिन
क्वार्टर फाइनल 29 सितंबर बांग्लादेश vs ग्रुप B की विजेता टीम निशिन
सेमीफाइनल 1 अक्टूबर क्वार्टर फाइनल 1 की विजेता vs क्वार्टर फाइनल 2 की विजेता निशिन
सेमीफाइनल 1 अक्टूबर क्वार्टर फाइनल 3 की विजेता vs क्वार्टर फाइनल 4 की विजेता निशिन
गोल्ड मेडल मैच 3 अक्टूबर सेमीफाइनल 1 की विजेता vs सेमीफाइनल 2 की विजेता निशिन
ब्रॉन्ज मेडल मैच 3 अक्टूबर सेमीफाइनल 1 की हारने वाली vs सेमीफाइनल 2 की हारने वाली निशिन

Tagged:

team india IND vs PAK Asian Games 2026
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com