शाहरुख खान ने उठा सकते हैं बड़ा कदम, KKR टीम से 18 करोड़ के खिलाड़ी की छुट्टी?
Published - 24 Sep 2026, 02:20 PM | Updated - 24 Sep 2026, 02:57 PM
Table of Contents
इंडियन प्रीमियर लीग 2027 (IPL 2027) के लिए सभी फ्रेंचाइजियों ने तैयारियां शुरू कर दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल के अंत में गोवा में आईपीएल 2027 मिनी ऑक्शन (IPL 2027) का आयोजन किया जाएगा। लेकिन इससे पहले सभी टीमों को अपने स्क्वाड को लेकर बड़े फैसले करने होंगे. इसी कड़ी में शाह रुख खान की स्वमित्व वाली कोलकाता नाइट राइडर्स भी बड़ा कदम उठा सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, केकेआर अपने 18 करोड़ के खिलाड़ी को रिलीज कर सकती है.
IPL 2027 से पहले शाहरुख खान उठा सकते हैं बड़ा कदम

आईपीएल 2027 (IPL 2027) मिनी ऑक्शन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के खेमे से एक बड़ी खबर सामने आई है. हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट श्रीलंका के युवा गेंदबाज मथीशा पथिराना को रिलीज कर सकता है. लसिथ मलिंगा जैसे एक्शन के दम पर कई बल्लेबाजों का शिकार करने वाले इस गेंदबाज को खराब फिटनेस की वजह से केकेआर टीम से बाहर होना पड़ सकता है. आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में कोलकाता ने उन्हें 18 करोड़ रुपए देकर अपने स्क्वाड में शामिल किया था.
IPL 2027 की नीलामी के वेन्यू का हुआ ऐलान, ऑक्शन की डेट भी हुई फाइनल
खराब फिटनेस की वजह से होना पड़ सकता है बाहर
मथीशा पाथिराना को खराब फिटनेस की वजह से आईपीएल 2026 के काफी मुकाबले मिस करने पड़े थे. पिछले सीजन वह केवल एक ही मैच खेल सका, जिसमें उनके हाथ कोई सफलता नहीं लगी. ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स फिर से मथीशा पाथिराना पर दांव नहीं लगाना चाहेगी. बता दें कि फरवरी के बाद से वह श्रीलंका के लिए कोई भी मुकाबला नहीं खेल पाए हैं. जबकि मई 2026 में ईडन गार्ड्स में केकेआर और जीटी के बीच खेले गए मुकाबले में वह आखिरी बार मैदान पर नजर आए थे.
शानदार रहा है क्रिकेट करियर
मथीशा पाथिराना का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर शानदार रहा है. श्रीलंका के लिए 28 मुकाबले खेलते हुए वह 40 विकेट झटकने में कामयाब हुए. वहीं, 12 वनडे मैच में उनके नाम 17 विकेट दर्ज हैं. अगर बात की जाए मथीशा पाथिराना के आईपीएल करियर की तो 33 मैच में उन्होंने 17 विकेट झटकी है. लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2027 के लिए ऐसे खिलाड़ी को अपने खेमे में शामिल करना नहीं चाहेगी, जो लगातार फिटनेस समस्या से जूझ रहा है.
Australia के खिलाफ मैच के शेड्यूल में हुआ बड़ा बदलाव, अब इस दिन मोहाली में खेला जाएगा मुकाबला
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर