IPL 2027 की नीलामी के वेन्यू का हुआ ऐलान, ऑक्शन की डेट भी हुई फाइनल

Published - 24 Sep 2026, 12:31 PM | Updated - 24 Sep 2026, 01:14 PM

IPL 2027 Auction 1

इंडियन प्रीमियर लीग 2027 (IPL 2027) मिनी ऑक्शन की तैयारियां शुरू हो चुकी है. इस साल के अंत में मार्की इवेंट का आयोजन किया जाएगा। लेकिन इससे पहले भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. हाल ही में मिली रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल 2027 के ऑक्शन का आयोजन इस बार भारत में होगा. इतना ही नहीं, नीलामी की तारीखें भी लगभग साफ हो चुकी है. तो आइए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं आईपीएल 2027 (IPL 2027) ऑक्शन के वेन्यू और शेड्यूल के बारे में.....

IPL 2027 की नीलामी के वेन्यू का हुआ ऐलान

IPL 2027 Auction

आईपीएल 2027 (IPL 2027) की नीलामी को लेकर दिन-ब- क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है. साल के अंत में आयोजित होने वाले इस इवेंट में हर बार की तरह खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात हो सकती है. हालांकि, इससे पहले भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है.

दरअसल, आईपीएल 2027 की नीलामी का आयोजन इस बार भारत में किया जाएगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव देवदत्त सैकिया ने बुधवार को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आईपीएल 2027 का ऑक्शन गोवा में होगा. उन्होंने बताया, "पिछले तीन सीजन में सऊदी अरब, दुबई और अबु धाबी में ऑक्शन आयोजित करने के बाद इस साल दिसंबर के महीने में गोवा में नीलामी आयोजित होगी।"

इस दिन हो सकता है आयोजन

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के चेयरमैन अरुण धूमल ने समाचार एजेंसी पीटीआई के साथ हुई बातचीत में कहा कि आईपीएल 2027 (IPL 2027) ऑक्शन के लिए 15 से 16 दिसंबर की संभावित तारीखे तय की गई है. बता दें कि कुछ समय पहले उन्होंने दावा किया था कि पिछले तीन सालों से प्रयास किया जा रहा है कि ऑक्शन भारत में ही हो. अरुण धूमल ने कहा कि. “हमने गोवा का नाम फाइनल कर दिया है। 15-16 दिसंबर संभावित तारीखें हो सकती हैं।

भारत में IPL ऑक्शन करवाना चाहता था BCCI

कुछ समय पहले अरुण धूमल ने कहा था कि शादियों के सीजन के कारण बीसीसीआई को भारत में ऑक्शन के लिए वेन्यू नहीं मिल पाता था, जिसकी वजह से बोर्ड को पिछले तीन ऑक्शन भारत से बाहर (सऊदी अरब, दुबई और अबु धाबी) में आयोजित करवाने पड़े. उन्होंने बताया,

"हर साल हम चाहते थे कि ये नीलामी भारत में हो, लेकिन शादियों के सीजन के कारण हमें वेन्यू नहीं मिलता था। इस साल हम चाहते थे कि ये नीलामी भारत में ही हो। इस बार छोटी नीलामी होगी और उम्मीद है कि हमें वेन्यू मिल जाएगा।"

Australia के खिलाफ मैच के शेड्यूल में हुआ बड़ा बदलाव, अब इस दिन मोहाली में खेला जाएगा मुकाबला

Tagged:

Arun Dhumal IPL 2027 IPL 2027 Mini Auction
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com