युजवेंद्र चहल ने अचानक पोस्ट कर मचाई सनसनी, कर सकते हैं संन्यास का ऐलान
Published - 24 Sep 2026, 10:50 AM | Updated - 24 Sep 2026, 01:01 PM
Table of Contents
भारतीय युवा स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) को टीम इंडिया से बाहर हुए काफी समय हो गया है. करीब तीन सालों से उन्हें भारतीय सेलेक्टर्स लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं. काउंटी चैंपियनशिप और घरेलू क्रिकेट के दमदार प्रदर्शन के बावजूद उनके लिए टीम में वापसी करना मुश्किल लग रहा है. इस बीच युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है जिसने सभी का ध्यान खींचा है।
Yuzvendra Chahal के पोस्ट ने मचाई सनसनी

टीम इंडिया से बाहर चल रहे युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) इस समय इंग्लैंड में हैं, जहां वह काउंटी क्रिकेट चैंपियनशिप में खेलते नजर आ रहे हैं. नॉर्थहैम्पटनशायर की ओर से खेलते हुए उन्होंने अपनी फिरकी गेंदबाजी का जलवा बिखेरा और सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. हालांकि, इस बीच अब युजेवंद्र चहल के एक सोशल मीडिया पोस्ट पर सनसनी मचा दी है. दरअसल, उन्होंने 23 सितंबर को अपनी कुछ तस्वीरें साझा की, जिसके कैप्शन में यूजी ने लिखा कि, " द लास्ट डांस"।
The Last Dance 🤙 pic.twitter.com/Z27l4tZQQf
— Yuzvendra (@yuzi_chahal) September 23, 2026
रे#प के आरोप में फंसा स्टार क्रिकेटर, पुलिस ने किया गिरफ्तार, अब कोर्ट में होगा पेश
क्या कर सकते हैं संन्यास का ऐलान?
युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) के इस पोस्ट को देखने के बाद सोकिल मीडिया पर कयासों का सिलसिला शुरू हो गया. जहां कुछ फैंस का दावा है कि वह जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं, तो वहीं कुछ का कहना है कि उन्होंने यह इसलिए कैप्शन लिखा क्योंकि वह 24 सितंबर को नॉर्थहैम्पटनशायर के लिए मौजूदा काउंटी सीजन का आखिरी मैच खेंलेगे. हालांकि, अभी तक की युजवेंद्र चहल ओर से कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है.
शानदार रहा युजवेंद्र चहल का काउंटी में प्रर्दशन
युजवेंद्र चहल का काउंटी चैंपियनशिप में प्रदर्शन शानदार रहा था. उन्होंने अपनी उम्दा गेंदाबजी से दर्शकों का काफी प्रभावित किया और टीम इंडिया में वापसी के लिए दावा ठोका. काउंटी चैंपिंयशिप के चार मुकाबलों की सात पारियों में उनके हाथ 19 विकेट लगी. इस दौरान वह दो फॉर विकेट और एक फाइव विकेट हॉल पूरा करने में सफल रहे. इससे पहले खेले गए वनडे कप में युजवेंद्र चहल की गेंदबाजी प्रभावशाली रही थी.
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर