27 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, इन 11 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

Published - 23 Sep 2026, 02:56 PM | Updated - 23 Sep 2026, 04:15 PM

Team India 79

भारत को घर पर वेस्टइंडीज की मेजबानी करनी है। इस दौरान दोनों के बीच 3 वनडे और 5 टी20I मुकाबलों का आयोजन होगा। सभी की नजर वनडे सीरीज पर है, जिसकी शुरुआत 27 सितंबर से होगी। पहला मुकाबला ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। इस मैच के लिए टीम इंडिया (Team India) की प्लेइंग XI क्या हो सकती है, इस पर काफी ज्यादा बात हो रही है।

इसके पीछे अहम वजह कई प्रमुख खिलाड़ियों की स्क्वाड से गैरमौजूदगी है, क्योंकि वे एशियन गेम्स 2026 में होने वाले पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए जापान में हैं। इसी वजह से कुछ पुराने खिलाड़ियों की वापसी हुई है और कुछ नए प्लेयर्स को भी मौका मिला है। तो चलिए आपको बताते हैं कि कौन से 11 खिलाड़ी टीम इंडिया (Team India) के लिए पहले वनडे में नजर आ सकते हैं।

रोहित-गिल कर सकते हैं पारी की शुरुआत, नंबर-3 पर कोहली आएंगे नजर

Team India 80

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में टीम इंडिया (Team India) के लिए कप्तान शुभमन गिल के साथ अनुभव रोहित शर्मा पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं। स्क्वाड में यशस्वी जायसवाल भी मौजूद हैं, लेकिन उन्हें बेंच पर रहना पड़ सकता है। इसकी बड़ी वजह रोहित का अंतिम वनडे में लॉर्ड्स के मैदान पर शतक बनाना है। इसी वजह से उन्हें बाहर किया जाएगा, इसकी संभावना कम ही नजर आती है।

नंबर-3 पर भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के नजर आने की संभावना है। कोहली ODI फॉर्मेट में इसी पोजीशन पर खेलते हैं और उनके आंकड़े भी लाजवाब हैं।

ऋतुराज, जडेजा और राहुल पर Team India के मध्यक्रम की जिम्मेदारी

टॉप-3 के बाद, ऋतुराज गायकवाड़ को मौका मिलने की उम्मीद है। इस सीरीज में उपकप्तान श्रेयस अय्यर नहीं हैं, जो नंबर-4 पर खेलते हैं। इसी वजह से ऋतुराज को उनके बल्लेबाजी क्रम में खिलाया जा सकता है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले साल उन्होंने इसी नंबर पर खेला था और शतक भी बनाया था।

भारत (Team India) के पास प्रमुख बल्लेबाजों में बाएं हाथ का कोई नहीं है। इसी वजह से वनडे टीम में वापसी कर रहे ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को पांचवें नंबर पर उतारा जा सकता है। वहीं, इसके बाद उपकप्तान केएल राहुल नजर आ सकते हैं। राहुल को फिनिशर की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

नीतीश के साथ नमन धीर को भी मिल सकता मौका, ये 3 गेंदबाज भी आ सकते हैं नजर

हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में नीतीश कुमार रेड्डी पर पेस बॉलिंग ऑलराउंडर की भूमिका निभाने की जिम्मेदारी होगी। उन्होंने इंजरी के कारण इंग्लैंड वनडे सीरीज मिस की थी, लेकिन अब फिट हो गए हैं। पहली बार टीम इंडिया (Team India) में जगह पाने वाले नमन धीर को भी प्लेइंग XI में जगह मिल सकती है। वे काफी अच्छे फॉर्म में हैं। इसके अलावा ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी कर लेते हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में तीन स्पेशलिस्ट गेंदबाजों के रूप में स्पिनर कुलदीप यादव और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज व प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: IND vs WI ODI सीरीज शुरू होने से पहले टीम को लगा 440 वोल्ट का झटका, एक साथ 4 खिलाड़ी हुए चोटिल

Tagged:

shubman gill team india Rohit Sharma Mohammed Siraj west indies cricket team naman dhir
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com