IND vs WI ODI सीरीज शुरू होने से पहले टीम को लगा 440 वोल्ट का झटका, एक साथ 4 खिलाड़ी हुए चोटिल
Table of Contents
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का इंतजार सभी को बेसब्री से है, क्योंकि इसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत कई स्टार भारतीय खिलाड़ी खेलते हुए नजर आने वाले हैं। इस सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को खेला जाएगा लेकिन उससे पहले दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच टक्कर देखने को मिलेगी, क्योंकि ये दोनों भी तीन वनडे मुकाबले खेलेंगे।
दक्षिण अफ्रीका को यह वनडे सीरीज (ODI Series) अपने घर पर खेलनी है, क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई टीम दौरे पर आने वाली है और बाद में टेस्ट मुकाबले भी खेलेगी। वनडे सीरीज का आगाज गुरुवार 24 सितंबर से होगा। हालांकि, इससे पहले दक्षिण अफ्रीका को एक के बाद झटके लगते जा रहे हैं और उसके चार प्रमुख पेसर बाहर हो गए हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI Series में ये 4 दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज नहीं आएंगे नजर

वनडे फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया को बहुत ही मजबूत टीम माना जाता है। इसी वजह से दक्षिण अफ्रीका के लिए चुनौती आसान नहीं मानी जा रही लेकिन अब उसकी मुश्किलें और ज्यादा बढ़ गई हैं, क्योंकि चार तेज गेंदबाज इंजरी के कारण तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। बाहर होने वाले पेसर्स में कागिसो रबाडा, ओटनील बार्टमैन, लुंगी एनगिडी और क्वेना मफाका हैं।
रबाडा, बार्टमैन और एनगिडी के बाद, मफाका भी हुए बाहर
कागिसो रबाडा वनडे सीरीज (ODI Series) के स्क्वाड की घोषणा से पहले ही इंजर्ड हो गए थे, क्योंकि उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई थी। वहीं, ओटनील बार्टमैन और लुंगी एनगिडी का सिलेक्शन हुआ था लेकिन वे भी हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से बाहर हो गए। इन दोनों की जगह डुआन जानसेन और नकोबानी मोकोएना ने ली।
माना जा रहा था कि प्रमुख तेज गेंदबाजों की गैरमौजूदगी में युवा क्वेना मफाका को अपना जलवा दिखाने का मौका मिलेगा लेकिन अब वह भी दाहिने हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण बाहर हो गए हैं।
लिज़ाद विलियम्स को मफाका के रिप्लेसमेंट के रूप में मिला मौका
दक्षिण अफ्रीका ने वनडे सीरीज (ODI Series) के आगाज से एक दिन पहले क्वेना मफाका के इंजर्ड होने की जानकारी साझा की, साथ ही उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज लिज़ाद विलियम्स को स्क्वाड में शामिल किया गया है। उन्होंने अभी तक 8 वनडे खेले हैं और 16 विकेट झटके हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका का अपडेटेड स्क्वाड
टेम्बा बावुमा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, गेराल्ड कोएट्ज़ी, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टोनी डी ज़ोरज़ी, ब्योर्न फोर्टुइन, डुआन जानसेन, मार्को जानसेन, नकोबानी मोकोएना, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, लिज़ाद विलियम्स।
दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल
| मैच | दिन | तारीख | समय (IST) | स्थान |
|---|---|---|---|---|
| पहला वनडे | गुरुवार | 24 सितंबर 2026 | दोपहर 1:30 बजे | किंग्समीड, डरबन |
| दूसरा वनडे | रविवार | 27 सितंबर 2026 | दोपहर 1:30 बजे | द वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग |
| तीसरा वनडे | बुधवार | 30 सितंबर 2026 | शाम 5:00 बजे | जेबी मार्क्स ओवल, पोटचेफस्ट्रूम |
यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन का ऐलान, इन 11 खिलाड़ियों को मौका