वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन का ऐलान, इन 11 खिलाड़ियों को मौका
Published - 22 Sep 2026, 11:44 AM | Updated - 22 Sep 2026, 12:31 PM
Table of Contents
साल 2027 में खेले जाने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 (World Cup 2027) के लिए क्रिकेट फैंस काफी उत्साहित हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों के लिए ये विश्वकप उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का आखिरी बड़ा टूर्नामेंट साबित हो सकता है. ऐसे में क्रिकेट फैंस की नजरें इन प्लेयर्स और टीम इंडिया के स्क्वाड पर टिकी होंगी. लेकिन इससे पहले एक पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने वर्ल्ड कप 2027 (World Cup 2027) के लिए अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया है, जिसमें अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज को जगह नहीं मिली है.
World Cup 2027 के लिए मनोज तिवारी ने चुनी अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन

भारतीय टीम ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 (World Cup 2027) के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. अगले साल खेले जाने वाला ये टूर्नामेंट भारत के लिए कई मायनों में अहम होने वाला है. लेकिन इससे पहले टीम इंडिया के स्क्वाड को लेकर लगातार चर्चा चल रही है. इस बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी मनोज तिवारी ने विश्वकप 2027 के लिए अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन चुनी है, जिसमें उन्होंने कई चौंकाने वाले चयन किए हैं।
पाकिस्तान के नए परमानेंट T20 कप्तान का नाम आया सामने, फिर से इस दिग्गज को कमान
अक्षर-सिराज हुए नजरअंदाज
मनोज तिवारी ने अपनी प्लेइंग इलेवन में अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को नजरअंदाज कर हर्षित राणा पर भरोसा जताया है. इसके अलावा स्पिन गेंदबाजी के लिए उन्होंने कुलदीप यादव का चयन किया है. टीम में अन्य किसी भी स्पिनर को जगह नहीं मिली है. पेसर के रूप में अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है. हार्दिक पांड्या को भी मौका मिला है, हालांकि उनका खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा।
बल्लेबाजी विभाग में इन खिलाड़ियों पर जताया भरोसा
बात की जाए बल्लेबाजी विभाग की तो मनोज तिवारी ने इसमें रोहित शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी को शामिल किया है. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए विराट कोहली का चयन हुआ है. विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर ईशान किशन को अंतिम एकादश में जगह मिली है. श्रेयस अय्यर और केएल राहुल को मध्यक्रम में बल्लेबाजी का जिम्मा सौंपा गया है.
World Cup 2027 के लिए मनोज तिवारी की बेस्ट प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (C), विराट कोहली, ईशान किशन (WK), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या*, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.
22 साल की उम्र में लगातार 2 डबल सेंचुरी! इस भारतीय बल्लेबाज ने रचा था अनोखा इतिहास
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर