पंत-अक्षर या केएल? तीनों में से कौन होगा IPL 2027 में दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान! नाम आ गया सामने
Table of Contents
Delhi Capitals New Captain: आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालिया सीजन में डीसी का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा था और एक मजबूत स्क्वाड होने के बावजूद टीम प्लेऑफ तक में नहीं पहुंच पाई थी। शायद यही वजह है कि JSW ग्रुप ने जिम्मेदारी संभालते ही बदलाव करने शुरू कर दिए हैं। इस कड़ी में सबसे पहला फैसला ऋषभ पंत की दिल्ली में वापसी है।
लखनऊ सुपर जायंट्स से कुलदीप यादव के बदले दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने ऋषभ पंत को अपनी टीम में लिया। LSG के साथ पंत 27 करोड़ में थे लेकिन DC के लिए सिर्फ 12 करोड़ में खेलेंगे। ऋषभ ने 2016 में दिल्ली की तरफ से ही खेलते हुए अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी और 2024 तक खेले। लेकिन फिर GMR ग्रुप के साथ तालमेल नहीं बैठने के कारण पंत ने मेगा ऑक्शन में जाने का फैसला किया और सबसे महंगे खिलाड़ी बनने में कामयाब रहे।
IPL 2027 से पहले Delhi Capitals की कप्तानी को लेकर चर्चा

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने नए सीजन के लिए अभी से कमर कसनी शुरू कर दी है। इसी वजह से अब कप्तानी को लेकर भी बात हो रही है कि क्या JSW के डायरेक्टर पार्थ जिंदल एक बार फिर से ऋषभ पंत को कप्तानी सौंपेंगे, जो 2021 से 2024 तक यह जिम्मेदारी संभाल चुके हैं या मौजूदा कप्तान अक्षर पटेल को बरकरार रखा जाएगा। वहीं, एक विकल्प केएल राहुल भी हैं, जिन्होंने पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी की हुई है।
इसी वजह से अलग-अलग राय देखने को मिल रही हैं। अभी तक अक्षर पटेल और केएल राहुल के बीच दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की कप्तानी को लेकर रेस थी, लेकिन अब इसमें ऋषभ पंत की भी एंट्री हो गई है।
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान का नाम हुआ तय, मिला बड़ा हिंट
आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान कौन होगा, इसकी चर्चा फैंस के बीच काफी ज्यादा है लेकिन अब जवाब मिल गया है। जी हां, DC की कमान अगले सीजन में किसके पास होगी, इसका जवाब खुद अक्षर पटेल ने दे दिया है। अक्षर ने खुद कंफर्म कर दिया है कि दिल्ली की टीम कमान उनके पास ही रहेगी।
अक्षर पटेल ही रहेंगे दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान
दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स में ऋषभ पंत की वापसी को लेकर अक्षर पटेल के रिएक्शन का फ्रेंचाइजी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसी दौरान अक्षर ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के रूप में वो पंत को पूरी आजादी देंगे।
अक्षर ने कहा,
"मैं बस इतना जानता हूं कि कप्तान के तौर पर उन्हें मेरी तरफ से पूरी आजादी होगी। हमारा रिश्ता कभी भी सिर्फ़ कप्तान और खिलाड़ी वाला नहीं रहा। जब वो यहां था, तो वो मेरा भी कप्तान था और मुझे लीड कर रहा था। हमारे बीच ऐसा कभी नहीं हुआ कि मैं कप्तान हूं और जो बोलूंगा, वही करना पड़ेगा। हम हमेशा आपसी समझ से काम करते हैं।"
Bapu's privacy lasted exactly for two seasons 😭💙 pic.twitter.com/f1Xooz6QDV
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) June 24, 2026
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता राजस्थान में जन्मा बॉलर, आयरलैंड के लिए करेगा डेब्यू