IND vs WI Today Match Prediction, 1st ODI – जानें पिच रिपोर्ट, संभावित स्कोर और मैच भविष्यवाणी
Published - 25 Sep 2026, 04:23 PM
Table of Contents
IND vs WI Today Match Prediction: इंडिया (India) बनाम वेस्टइंडीज (West Indies) पहला वनडे ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ पिछली एकदिवसीय श्रृंखला 2-1 से गंवाने के बाद इस श्रृंखला में वापसी करना करना चाहेगी। रुतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा और नीतीश कुमार रेड्डी को इस श्रृंखला में टीम में जगह दी गई है।
दूसरी तरफ वेस्टइंडीज का प्रदर्शन भी एकदिवसीय फॉर्मेट में कुछ खास नहीं रहा है। वेस्टइंडीज टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली श्रृंखला 3-2 से हारकर आ रही है। इस दौरे पर शाई होप की अगवाई में वेस्टइंडीज टीम बेहतर प्रदर्शन की इरादे से उतरेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और IND vs WI Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।
मैच डिटेल्स (IND vs WI Match Details)
| मैच | इंडिया बनाम वेस्टइंडीज |
| स्टेडियम | ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम |
| मैच की तारीख | 27 सितंबर 2026 (02:00 PM) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | Sony Sports Network, DD Sports, JioHotstar |
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (IND vs WI Head-to-Head)
मैच: 10
इंडिया ने जीते: 9
वेस्टइंडीज ने जीते: 1
ड्रॉ/टाई: 0
हालिया फॉर्म (IND vs WI Recent Form)
इंडिया: L, L, W, W, W
वेस्टइंडीज: W, L, L, L, L
पिच रिपोर्ट (IND vs WI Pitch Report- ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम)
IND vs WI ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। यह पिच आमतौर पर संतुलित मानी जाती है। यहां शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है बाद में यह स्पिनर्स के अनुकूल हो जाती है। यहां अभी तक 2 वनडे खेले गए हैं जिसमें टीम इंडिया ने दोनों मैचों में जीत दर्ज की है। पिच रिपोर्ट के आधार पर IND vs WI Today Match Prediction में पेसर्स अहम भूमिका निभाएंगे।
पिछले 2 (ODI) मैचों के आंकड़े
| पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत | 50% |
| पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत | 50% |
| पहली पारी का औसत स्कोर | 247 |
| दूसरी पारी का औसत स्कोर | 89 |
| पिच अनुकूल | पेसर्स के लिए अनुकूल (63%) |
IND vs WI Today Match Prediction – संभावित स्कोर
सिनारियो 1: अगर वेस्टइंडीज टीम पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 50–55
अनुमानित कुल स्कोर: 190–200
मैच परिणाम: भारत की जीत की संभावना
सिनारियो 2: अगर टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 45–50
अनुमानित कुल स्कोर: 180–190
मैच परिणाम: भारत की जीत की संभावना
संभावित प्लेइंग XI (IND vs WI Playing XI Today)
इंडिया प्लेइंग-XI:
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़
वेस्टइंडीज प्लेइंग-XI:
जॉन कैंपबेल, शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), कीसी कार्टी, रोस्टन चेस, शेरफेन रदरफोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, कीमो पॉल, मैथ्यू फोर्ड, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोटी, जेडन सील्स
टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (IND vs WI Key Players)
टॉप बल्लेबाज
रोहित शर्मा ने अपने पिछले वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ 138 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। इस मैच में भी टीम को मजबूत शुरुआत दिला सकते हैं।
शुभमन गिल भारतीय टीम के कप्तान है। इन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पिछले श्रृंखला में सबसे ज्यादा 188 रन बनाए थे। इस मैच में भी प्रमुख बल्लेबाज की भूमिका में होंगे।
टॉप गेंदबाज
कुलदीप यादव भारतीय टीम के प्रमुख स्पिनर है। इन्होंने एकदिवसीय फॉर्मेट में 194 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी विकेट निकाल सकते हैं।
गुडाकेश मोटी इस मैच में वेस्टइंडीज के तरफ से प्रमुख गेंदबाज की भूमिका में होंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ इन्होंने 9 विकेट लिए थे। इस मैच में भी अपनी टीम को ब्रेक-थ्रू दिला सकते हैं।
IND vs WI Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?
भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला वनडे में हालिया फॉर्म, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और टीम संयोजन को देखते हुए भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आता है। रोहित शर्मा विराट, कोहली और रविंद्र जडेजा जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम को अच्छा संतुलन प्रदान करते हैं। इसके अलावा अपने घरेलू मैदान पर टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिला है।
इंडिया के जीतने की संभावना: 65%
वेस्टइंडीज के जीतने की संभावना: 35%
यह भी पढ़ें: 27 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, इन 11 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
IND vs WI ODI Series 2026: दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड
टीम इंडिया स्क्वाड:
शुभमन गिल [कप्तान], रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल [उपकप्तान], ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर।
वेस्टइंडीज टीम स्क्वाड:
शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, अमीर जंगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, विटेल लॉज, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।
Tagged:
Indian National Cricket team IND vs WI 1st ODI India vs West Indies ODI Series IND vs WI Today Match Prediction West Indes National Cricket Team IND vs WI Pitch Report IND vs WI Playing XIऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।