IND vs NZ टी20 सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को मिला मौका

Published - 25 Sep 2026, 04:38 PM | Updated - 25 Sep 2026, 04:40 PM

IND Vs NZ 2

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक बार से धमाकेदार भिड़ंत होने वाली है। इन दोनों के बीच पिछली बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में मुकाबला देखने को मिला था, जिसमें भारतीय टीम ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की थी लेकिन इस बार पांच मैचों की टी20I सीरीज में आमना-सामना होगा।

दरअसल, अक्टूबर-दिसंबर में भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी। इस दौरान दोनों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज भी होगी। ऐसे में IND vs NZ टी20 सीरीज के लिए भारत का 15 सदस्यीय स्क्वाड क्या हो सकता है, इस पर सभी की नजर है। तो चलिए आपको बताते हैं कि किन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है और किनकी वापसी हो सकती है। वहीं, किसका पत्ता कट सकता है।

इन दो खिलाड़ियों को IND vs NZ टी20I सीरीज के लिए मिल सकती है लीडरशिप की जिम्मेदारी

IND Vs NZ 3

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज के लिए भारतीय टीम की लीडरशिप में किसी बदलाव की संभावना काफी कम है। यही कारण है कि नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर और उपकप्तान तिलक वर्मा की जोड़ी ही अगुआई करते नजर आ सकती है। इन दोनों की न्यूजीलैंड में कड़ी परीक्षा होगी, क्योंकि कप्तानी के साथ-साथ बैटिंग परफॉरमेंस भी काफी अहम रहेगा।

यश और विपराज हो सकते हैं ड्रॉप

एशियन गेम्स के लिए भारत के टी20 स्क्वाड में रिप्लेसमेंट के रूप में यश ठाकुर और विपराज निगम को मौका मिल है। हालांकि, IND vs NZ टी20I सीरीज में इन्हें ड्रॉप किया जा सकता है। यश की जगह हर्षित राणा आ सकते हैं, जो फिलहाल इंजरी की वजह से नहीं खेल रहे हैं। वहीं, वरुण चक्रवर्ती भी फिट हुए तो उनका भी सिलेक्शन पक्का माना जा सकता है।

हार्दिक की फिटनेस होगी अहम, बुमराह को मिल सकता है आराम

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोट के कारण काफी समय से टीम इंडिया के लिए कोई मुकाबला नहीं खेला है। वेस्टइंडीज सीरीज में उनकी वापसी की उम्मीद थी, लेकिन वे फिट नहीं हो पाए। इसी वजह से अगर उन्होंने फिटनेस हासिल कर ली तो IND vs NZ टी20I सीरीज में खेलते नजर आ सकते हैं।

हालांकि, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है, क्योंकि भारत को 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच भी कीवियों के खिलाफ खेलने हैं। यही कारण है कि उन्हें सबसे छोटे फॉर्मेट की टीम से आराम दिया जा सकता है। ऐसा हुआ तो फिर प्रिंस यादव की वापसी हो सकती है।

IND vs NZ टी20 सीरीज के लिए ऐसी हो सकती है भारत की 15 सदस्यीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव

IND vs NZ टी20I सीरीज का पूरा शेड्यूल

मैच तारीख समय (IST) स्थान
पहला टी20आई 22 अक्टूबर 2026 दोपहर 12:30 बजे हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च
दूसरा टी20आई 24 अक्टूबर 2026 दोपहर 12:30 बजे हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च
तीसरा टी20आई 27 अक्टूबर 2026 दोपहर 12:30 बजे स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन
चौथा टी20आई 30 अक्टूबर 2026 दोपहर 12:30 बजे ईडन पार्क, ऑकलैंड
पांचवां टी20आई 1 नवंबर 2026 दोपहर 12:30 बजे सेडन पार्क, हैमिल्टन

यह भी पढ़ें: IND vs NZ सीरीज से पहले टीम के लिए आई ‘BAD NEWS’, स्टार खिलाड़ी इंजर्ड होकर हुआ बाहर

Tagged:

IND vs NZ team india shreyas iyer hardik pandya Tilak Varma
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com