जापान ने अफगानिस्तान के भी निकाले पसीने, एशियन गेम्स के पहले मैच में लड़कर हारा मेजबान
Table of Contents
Japan vs Afghanistan: Asian Games 2026 में मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत 24 सितंबर से हो गई है। पहला मुकाबला जापान और अफगानिस्तान के बीच खेला गया। इस मैच में अफगान टीम ने 48 रनों से बाजी मारी लेकिन जापान ने अपने गेंदबाजी प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया। भारतीय टीम के खिलाफ जबरदस्त बॉलिंग करने जापानी गेंदबाजों ने अफगानी बल्लेबाजों को भी काफी परेशान किया।
करोगी स्पोर्ट्स पार्क में Asian Games मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 129/6 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में जापान की टीम 19.3 ओवर में 81 का स्कोर बनाकर ऑल आउट हो गई।
अफगानिस्तानी बल्लेबाजों को जापान के गेंदबाजों ने खुलकर खेलने का नहीं दिया मौका

Asian Games 2026 पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में जापान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और अफगानिस्तान को चौथे ही ओवर में पहला झटका भी लग गया। ओपनर हसन ईसाखिल 3 रन बनाकर आउट हो गए। मोहम्मद अकरम और करीम जनत ने स्कोर को 50 के पार पहुंचाया। जनत ने 21 और अकरम ने 34 रनों की पारी खेली।
अफगानिस्तान ने ज्यादा विकेट नहीं खोए, लेकिन उनके रनों की गति काफी धीमी रही। यही वजह है कि 100 रन पूरे करने में 17.3 ओवर लग गए। कप्तान डार्विश रसूली ने 27 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली। आखिरी में मोहम्मद इशाक ने 17 गेंदों में नाबाद 25 रन बनाकर अफगान टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। जापान की तरफ से शोमा सुगाया-स्लेटर और इब्राहिम ताकाहाशी ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट लिए।
जापानी बल्लेबाजों ने किया निराश
लक्ष्य का पीछा करते हुए जापान की शुरुआत भी खराब रही और पहले ही ओवर में लचलान यामामोटो-लेक खाता खोले बिना ही आउट हो गए। इसके बाद, कप्तान केंडल फ्लेमिंग 14 रन बनाकर छठे ओवर में 31 के स्कोर पर दूसरे विकेट के रूप में पवेलियन लौटे।
आठवें ओवर में 53 के स्कोर पर तीसरा विकेट गिरा और यहां से पारी लड़खड़ा गई। सबसे ज्यादा निराश मिडिल ऑर्डर और निचले क्रम के बल्लेबाजों ने किया, जिनमें से कोई भी डबल डिजिट स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाया। जापान के लिए रेओ सकुरानो-थॉमस ने सबसे ज्यादा 23 रन बनाए।
अरब गुल की घातक गेंदबाजी, AFG की Asian Games में जीत के साथ शुरुआत
अफगानिस्तान की तरफ से अरब गुल ने घातक गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। बता दें कि अभी Asian Games मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज के मुकाबले खेले जा रहे हैं। दोनों ग्रुप से टॉप-2 में रहने वाली दो-दो टीमों को क्वार्टरफाइनल में एंट्री मिलेगी।
यह भी पढ़ें: BCCI ने नए बल्लेबाजी कोच का किया ऑफिशियल ऐलान, KKR के पूर्व दिग्गज को कमान
Tagged:
Asian Games 2026 Kendel Fleming Japan vs Afghanistan Darwish Rasooli