BCCI ने नए बल्लेबाजी कोच का का किया ऑफिशियल ऐलान, KKR के पूर्व दिग्गज को कमान
Table of Contents
Former KKR Player Batting Coach: आईपीएल का ख़िताब तीन बार जीत चुकी कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेल चुके कई पूर्व क्रिकेटर्स को BCCI अपने साथ मौका दे चुकी है। मौजूदा समय में केकेआर के पूर्व कप्तान टीम इंडिया के हेड कोच हैं। वहीं, इस फ्रेंचाइजी के वर्तमान मुख्य कोच अभिषेक नायर भी नेशनल टीम के साथ सहायक कोच के रूप में नजर आ चुके हैं।
अब BCCI ने KKR के एक और पूर्व खिलाड़ी को कोचिंग स्टाफ में शामिल करते हुए उसे बल्लेबाजी कोच बना दिया है। चलिए आपको बताते हैं कि यह खिलाड़ी कौन है और उसे किस टीम का बैटिंग कोच नियुक्त किया गया है।
KKR के इस पूर्व खिलाड़ी को बनाया गया बल्लेबाजी कोच

BCCI ने 45 साल के लक्ष्मी रत्न शुक्ला को ईरानी कप के लिए शेष भारत यानी रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम का बल्लेबाजी कोच बनाया है। इस खिलाड़ी ने IPL में KKR का प्रतिनिधित्व किया और एक सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़े। वहीं, उनका आखिरी आईपीएल सीजन भी साबित हुआ। शुक्ला को पहली बार बोर्ड की तरफ से कोचिंग के मामले में कोई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया के बल्लेबाजों को कोचिंग देंगे शुक्ला
भारतीय घरेलू क्रिकेट के प्रमुख रेड बॉल टूर्नामेंट में से एक ईरानी कप 1 से 5 अक्टूबर तक श्रीनगर में खेला जाएगा। इसमें रेस्ट ऑफ इंडिया का सामना जम्मू-कश्मीर से होगा, जिसने 2025-26 सीजन में रणजी ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा था। अब जम्मू के खिलाफ बल्लेबाजों को कोचिंग देने की जिम्मेदारी लक्ष्मी रत्न शुक्ला को सौंपी गई है।
लक्ष्मी रत्न शुक्ला के पास कोचिंग का अच्छा अनुभव है और वे बंगाल टीम के हेड कोच भी हैं। हालिया रणजी सीजन में बंगाल ने उनकी कोचिंग में रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था लेकिन उनकी टीम को जम्मू-कश्मीर के हाथों ही हार का सामना करना पड़ा था। अब उसी के खिलाफ शुक्ला बैटिंग कोच के रूप में नजर आएंगे।
2012 में IPL जीतने वाली KKR टीम का थे हिस्सा
दाएं हाथ के पूर्व ऑलराउंडर लक्ष्मी रत्न शुक्ला ने भारत के लिए 3 वनडे खेले लेकिन घरेलू क्रिकेट में 10000 से ज्यादा रन बनाए और 350 से ज्यादा विकेट भी लिए। आईपीएल में उन्होंने 2008 में डेब्यू किया और 2013 तक कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रहे। 2012 में उन्होंने केकेआर के साथ खिताबी जीत का स्वाद भी चखा। 2014 में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को ज्वाइन किया और वही उनका अंतिम सीजन भी रहा।
ये दिग्गज भी रेस्ट ऑफ इंडिया के कोचिंग स्टाफ में शामिल
BCCI ने KKR के एक्स प्लेयर लक्ष्मी रत्न शुक्ला के साथ-साथ देबाशीष मोहंती और मिलाप मेवाड़ा को भी रेस्ट ऑफ इंडिया के कोचिंग स्टाफ में जगह दी। मोहंती को गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। वहीं, मेवाड़ा फील्डिंग कोच के रूप में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: 6,6,6,6,6... पाकिस्तानी बल्लेबाज ने रचा इतिहास, रेड बॉल में सिर्फ 49 गेंद पर ठोका शतक