6,6,6,6,6... पाकिस्तानी बल्लेबाज ने रचा इतिहास, रेड बॉल में सिर्फ 49 गेंद पर ठोका शतक

Published - 25 Sep 2026, 09:30 AM

Pakistan 16

पाकिस्तान (Pakistan) टीम की हालत टेस्ट क्रिकेट में काफी खराब चल रही है। यह टीम WTC 2025-27 के फाइनल की रेस से पहले ही बाहर हो गई थी। वहीं, हाल ही में बाबर आजम की कप्तानी में इंग्लैंड दौरे पर 3-0 से क्लीन स्वीप का सामना किया। इस दौरे पर दूसरे टेस्ट के बाद कई सीनियर खिलाड़ी बाहर किए गए और कुछ नए चेहरों को मौका मिला।

खराब प्रदर्शन के कारण आलोचनाओं के बीच पाकिस्तान (Pakistan) के काफी सारे खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट का रूख किया है और रेड बॉल टूर्नामेंट प्रेजिडेंट कप में हिस्सा ले रहे हैं। इस टूर्नामेंट में 24 सितंबर, गुरुवार को 22 वर्षीय बल्लेबाज ने महज 49 गेंदों में शतक बनाकर इतिहास रच दिया।

इस खिलाड़ी ने जड़ा Pakistan के लिए फर्स्ट क्लास में सबसे तेज शतक

Pakistan 17

पाकिस्तान (Pakistan) की तरफ से रेड बॉल क्रिकेट में अभी तक सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक के नाम दर्ज था। मिस्बाह ने साल 2014 में अबू धाबी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मुकाबले में 56 गेंदों में शतक जड़ा था, जो किसी भी पाकिस्तानी बल्लेबाज की फास्टेस्ट रेड बॉल सेंचुरी थी लेकिन अब उनका रिकॉर्ड मुहम्मद शहजाद ने तोड़ दिया है।

मुहम्मद शहजाद ने प्रेजिडेंट कप के तीसरे राउंड के पहले दिन इस्लामाबाद के डायमंड क्लब ग्राउंड में पाकिस्तान टेलीविज़न की तरफ से खेलते हुए हैदराबाद किंग्समैन अकेडमी के खिलाफ धुआंधार अंदाज में महज 49 गेंदों में शतक जड़कर मिस्बाह-उल-हक़ के 12 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया।

मुश्किल समय में शहजाद का रिकॉर्ड तोड़ शतक, धुआंधार बल्लेबाजी से मचाई तबाही

इस मुकाबले से पहले मुहम्मद शहजाद ने 20 फर्स्ट क्लास मैचों में 5 शतक बनाए थे। अब उन्होंने अपने 21वें मैच में ऐतिहासिक शतक जड़ दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टेलीविज़न की शुरुआत खराब रही और 34 के स्कोर तक 3 विकेट गिर गए। इसके बाद, नंबर-5 पर बल्लेबाजी करने उतरी मुहम्मद शहजाद ने काउंटर अटैक किया और विपक्षी गेंदबाजों की हालत खराब कर दी।

दाएं हाथ के इस युवा खिलाड़ी ने 62 गेंदों में 183.87 के स्ट्राइक रेट से 114 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इस दौरान 12 चौके और 8 छक्के भी जड़े। उनकी शतकीय पारी की बदौलत पहले दिन पाकिस्तान टेलीविज़न ने 58 ओवर में 285/7 का स्कोर बनाया।

कौन हैं मुहम्मद शहजाद?

05 फरवरी 2004, डेरा गाजी खान में जन्म लेने वाले मुहम्मद शहजाद ने अभी तक पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया है लेकिन वे अंडर-16 और अंडर-19 क्रिकेट खेल चुके हैं। शहजाद एक पेस बॉलिंग ऑलराउंडर हैं। वे PSL में भी खेल चुके हैं और अब तक दो टीमों का हिस्सा रहे हैं।

घरेलू क्रिकेट में मुहम्मद शहजाद के नाम सारे शतक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ही दर्ज हैं। उन्होंने 21 फर्स्ट क्लास, 22 लिस्ट ए और 26 टी20 खेले हैं। उनके नाम तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 2000 से ज्यादा रन दर्ज हैं, जिनमें 13 अर्धशतक भी आए हैं। वहीं, गेंदबाजी में 36 विकेट झटके हैं।

यह भी पढ़ें: युजवेंद्र चहल ने अचानक पोस्ट कर मचाई सनसनी, कर सकते हैं संन्यास का ऐलान

Tagged:

pakistan Misbah-ul-Haq Muhammad Shahzad
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com