सिर्फ पानी पिलाने का काम करेंगे ये 4 खिलाड़ी, पहले ODI में नहीं मिलने वाला इन्हें मौका

Published - 25 Sep 2026, 04:04 PM | Updated - 25 Sep 2026, 04:05 PM

IND Vs WI 1st ODI

IND vs WI 1st ODI: भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज करना है। इस सीरीज का पहला मुकाबला केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत के स्क्वाड में कई प्रमुख खिलाड़ियों के साथ-साथ कुछ पुराने प्लेयर्स की वापसी भी हुई है। वहीं, दो नए खिलाड़ियों को भी मौका मिला है।

ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI क्या होगी, इस पर सभी की नजर है। भारतीय स्क्वाड में कुल 15 खिलाड़ी हैं। ऐसे में 11 खिलाड़ी ही खेलते नजर आएंगे, तो चलिए जानते हैं कौन से चार खिलाड़ी फर्स्ट ODI की अंतिम ग्यारह से बाहर हो सकते हैं।

इन 4 भारतीय खिलाड़ियों को पहले ODI की प्लेइंग XI से रहना पड़ सकता है बाहर

1. यशस्वी जायसवाल

IND Vs WI 1st ODI 1

अपने अंतिम वनडे में शतक बनाने वाले यशस्वी जायसवाल को इंग्लैंड ODI सीरीज के स्क्वाड में जगह नहीं मिली थी लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ उनकी वापसी हुई है। हालांकि, जायसवाल को प्लेइंग XI में जगह मिलने की संभावना कम ही नजर आ रही है, क्योंकि रोहित शर्मा, कप्तान शुभमन गिल और विराट कोहली तीनों ही उपलब्ध हैं। इसी वजह से जायसवाल की जगह नहीं बनती दिख रही है।

2. ध्रुव जुरेल

टेस्ट टीम में नियमित रूप से नजर आने वाले ध्रुव जुरेल को वेस्टइंडीज ODI सीरीज के लिए चुना गया है। उन्हें आखिरी बार साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे स्क्वाड में जगह मिली थी। पिछली बार ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट के रूप में वे चुने गए थे। वहीं, इस बार ईशान किशन की गैरमौजूदगी का फायदा मिला है। हालांकि, मुख्य विकेटकीपर के रूप में केएल राहुल के होने के कारण जुरेल को पहले वनडे में बाहर बैठना पड़ सकता है।

3. आकिब नबी

तेज गेंदबाज आकिब नबी को पहली बार ODI टीम में सेलेक्ट किया गया है। उनका चयन श्रीलंका दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए हुआ था, लेकिन डेब्यू का मौका नहीं मिला। नबी को तिरुवनंतपुरम में खिलाया जाएगा, इसकी संभावना कम ही नजर आ रही है। दो स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाजों के रूप में मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिल सकता है। वहीं, तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में गुरनूर बरार की दावेदारी मजबूत लग रही है।

4. नमन धीर

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 में अपने हरफनमौला प्रदर्शन से धमाल मचाने वाले नमन धीर को अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड में जगह दी है, क्योंकि वे तूफानी बल्लेबाजी के साथ-साथ ऑफ स्पिन भी कर लेते हैं। हालांकि, उन्हें पहले मैच में मौका मिलना थोड़ा मुश्किल लग रहा है, क्योंकि ग्रीनफील्ड स्टेडियम में स्पिनर्स को ज्यादा मदद नहीं मिलती है। यही कारण है कि भारत ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और स्पेशलिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव के साथ ही उतरना चाहेगा।

यह भी पढ़ें: इंडिया A ने ऑस्ट्रेलिया A को धोया, जीत में चमके पडिक्कल-सुदर्शन

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com