रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 16 रन से हराया, GT के प्लेयर ने ठोका तूफानी शतक
Table of Contents
England vs Sri Lanka 2nd ODI: इंग्लैंड के दौरे पर श्रीलंकाई टीम ने जीत का खाता खोल लिया है। तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में श्रीलंकाई टीम ने रोमांचक तरीके से 16 रनों से जीत दर्ज करते हुए 1-1 की बराबरी कर ली है।
इस सीरीज के पहले वनडे में इंग्लैंड ने 89 रनों के बड़े अंतर से बाजी मारी थी। वहीं, इससे पहले खेली गई तीन मैचों की टी20I सीरीज में भी मेजबान टीम ने 3-0 से जीत हासिल की थी।
Sri Lanka ने दूसरे वनडे में इंग्लैंड को 16 रनों से हराया, सीरीज में की बराबरी

हेडिंग्ले, लीग्स में खेले गए दूसरे वनडे में श्रीलंका (Sri Lanka) ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 321 रन बनाए। जवाब में 322 के टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 9 विकेट खोकर 305 रन ही बना पाई। श्रीलंका की जीत के हीरो कप्तान कुसल मेंडिस रहे, जिन्होंने बेहतरीन शतक जड़ा और प्लेयर ऑफ द मैच बने।
श्रीलंका (Sri Lanka) की जीत के कारण तीन मैचों की वनडे सीरीज अभी भी जीवित है। इसी वजह से 27 सितंबर को द ओवल में होने वाला तीसरा वनडे दोनों ही टीमों के लिए सीरीज पर कब्जा करने के लिहाज से काफी अहम होगा।
कुसल मेंडिस और अन्य बल्लेबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन से श्रीलंका ने बनाया 321 का स्कोर
टॉस जीतकर श्रीलंका (Sri Lanka) ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 43 रनों की ओपनिंग हुई। पथुम निसांका 25 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद, कमिंडू मेंडिस और कप्तान कुसल मेंडिस के बीच शतकीय साझेदारी देखने को मिली। ये दोनों स्कोर 182 तक ले गए। कमिंडू ने अर्धशतक बनाते हुए 54 रनों की पारी खेली। कुसल शतक जड़ने में सफल रहे और उन्होंने 100 गेंदों में 121 रनों की पारी खेली।
पवन रत्नायके ने भी अच्छी बल्लेबाजी की और 39 गेंदों में 48 रनों का योगदान दिया। जेनिथ लियानागे के बल्ले से 32 रन आए। वहीं, दुनिथ वेल्लालागे 16 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की तरफ से गस एटकिंसन और रेहान अहमद ने सर्वाधिक 2-2 विकेट झटके।
जबरदस्त शुरुआत के बाद लड़खड़ाई इंग्लैंड की पारी
लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड को टॉम बैंटन और बेन डकेट की ओपनिंग जोड़ी ने बहुत ही जबरदस्त शुरुआत दिलाई। इन दोनों ने अर्धशतकीय पारियां खेलते हुए 20 ओवर के अंदर ही 143 रन जोड़ दिए। लग रहा था कि इंग्लैंड एकतरफा जीत दर्ज करेगा, लेकिन फिर कहानी बदलती नजर आई।
बैंटन 73 और डकेट 67 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान हैरी ब्रूक सिर्फ 1 रन बना पाए। वहीं, जो रूट भी 15 रन बनाकर चलते बने।
बटलर के रिटायर्ड हर्ट होने से बिगड़ा खेल, इंग्लैंड को मिली हार,
हालांकि, एक छोर से जोस बटलर (69) कमाल की बल्लेबाजी कर रहे थे और पांचवें विकेट के लिए विल जैक्स के साथ अर्धशतकीय साझेदारी करते हुए स्कोर को 250 के पार ले गए। 254 के स्कोर पर बटलर हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए। यहीं से बाजी पलट गई।
52 रन की पारी खेलने वाले जैक्स अकेले पड़ गए और दूसरे छोर से विकेट गिर रहे थे। आखिरी में बटलर भी बल्लेबाजी के लिए आए, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और इंग्लैंड ने मैच गंवा दिया। श्रीलंका (Sri Lanka) के दुनिथ वेल्लालागे ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
Tagged:
kusal mendis England Cricket Team jos buttler Sri Lanka Cricket team Tom Banton ENG vs SL ODI Series