WI vs SL 1st Test Prediction - जानें पहले टेस्ट में कौन मारेगा बाज़ी, पिच रिपोर्ट और संभावित स्कोर
Published - 24 Jun 2026, 03:46 PM | Updated - 24 Jun 2026, 03:47 PM
Table of Contents
WI vs SL 1st Test Prediction: वेस्टइंडीज (WI) और श्रीलंका (SL) के बीच टेस्ट श्रृंखला का पहला मैच 25 जून से सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा। वेस्टइंडीज टीम का प्रदर्शन टेस्ट फॉर्मेट में काफी खराब रहा है। वेस्टइंडीज टीम भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार 2 श्रृंखलाएं हार चुकी है और WTC 2025-27 अंकतालिका में अंतिम स्थान पर है। दूसरी तरफ श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ पिछली टेस्ट श्रृंखला जीती है।
श्रीलंका WTC अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है। धनंजय डी सिल्वा श्रीलंका टीम का नेतृत्व करते हुए नजर आएंगे वहीं रोस्टन चेस मेजबान टीम का जिम्मा संभालेंगे। वेस्टइंडीज ने हाल ही में श्रीलंका को T20 श्रृंखला में हराया है। इस टेस्ट श्रृंखला में भी वह बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और WI vs SL 1st Test Prediction पर नजर डालेंगे।
मैच डिटेल्स (WI vs SL 1st Test Match Details)
| मैच | वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका |
| स्टेडियम | सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम |
| मैच की तारीख | 25 जून 2026 (07:30 PM) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | FANCODE |
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (WI vs SL Head-to-Head)
मैच: 10
वेस्टइंडीज ने जीते: 2
श्रीलंका ने जीते: 8
ड्रॉ/टाई: 0
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को देखते हुए WI vs SL 1st Test Prediction में SL को बढ़त मिलती है।
हालिया फॉर्म (WI vs SL Recent Form)
वेस्टइंडीज: L, L, D, L, L
श्रीलंका: W, D, L, L, L
हालिया फॉर्म को देखते हुए WI vs SL 1st Test Prediction में SL को बढ़त मिलती है।
पिच रिपोर्ट (WI vs SL Pitch Report- सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम)
सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से संतुलित मानी जाती है। पिच रिपोर्ट के आधार पर WI vs SL 1st Test Prediction में पेसर्स अहम भूमिका निभाएंगे।
यहां अब तक 12 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसके आंकड़े इस प्रकार हैं:
| पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत | 33% |
| पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत | 25% |
| पहली पारी का औसत स्कोर | 294 |
| दूसरी पारी का औसत स्कोर | 289 |
| तीसरी पारी का औसत स्कोर | 255 |
| चोथी पारी का औसत स्कोर | 134 |
| पिच अनुकूल | पेसर्स के लिए अनुकूल (77%) |
WI vs SL 1st Test Prediction – संभावित स्कोर
सीनारियो 1: अगर श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करती है
पहली पारी का अनुमानित स्कोर: 250-300
दूसरी पारी का अनुमानित स्कोर: 150-180
मैच परिणाम: श्रीलंका (SL) की जीत की संभावना
सीनारियो 2: अगर वेस्टइंडीज पहले बल्लेबाजी करती है
पहली पारी का अनुमानित स्कोर: 220-250
दूसरी पारी का अनुमानित स्कोर: 125-150
मैच परिणाम: श्रीलंका (SL) की जीत की संभावना
संभावित प्लेइंग XI (WI vs SL Playing XI Today)
वेस्टइंडीज प्लेइंग-XI
रोस्टन चेस (कप्तान), जॉन कैंपबेल, ब्रैंडन किंग, कावेम हॉज, शाई होप, जस्टिन ग्रीव्स, जोशुआ डा सिल्वा (विकेटकीपर), अल्जारी जोसेफ, जोमेल वारिकन, शमर जोसेफ, जेडन सील्स
श्रीलंका प्लेइंग-XI
धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), पथुम निसांका, लाहिरू उदारा, दिनेश चांदीमल, कामिंदू मेंडिस, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सोनल दिनुशा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो, असिथा फर्नांडो
टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (WI vs SL Key Players)
टॉप बल्लेबाज
पथुम निसांका ने पिछले टेस्ट श्रृंखला में बांग्लादेश के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए थे। इस मैच में भी यह अच्छी पारी खेल सकते हैं।
जस्टिन ग्रीव्स पिछली टेस्ट श्रृंखला में वेस्टइंडीज के तरफ से सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले ऑलराउंडर हैं। इस मैच में भी ये अच्छा स्कोर कर सकते हैं।
टॉप गेंदबाज
शमर जोसेफ WI टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज हैं। इन्होंने पिछली टेस्ट श्रृंखला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली थी जिसमें 22 विकेट लिए थे। इस मैच में भी वेस्टइंडीज को इनसे अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद है।
असिथा फर्नांडो भी इस मैच में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। इन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 8 विकेट लिए थे।
WI vs SL 1st Test Prediction- पहला टेस्ट कौन जीतेगा?
श्रीलंका टीम का प्रदर्शन टेस्ट फॉर्मेट में वेस्टइंडीज से बेहतर रहा है तथा हेड-टू-हेड आंकड़ों में भी श्रीलंका टीम आगे है। गौरतलब है की इन दोनों के बीच पिछली टेस्ट श्रृंखला 2021 में खेली गई थी जिसमें श्रीलंका 2-0 से विजेता रही थी। इस टेस्ट मैच में भी टीम संयोजन और खिलाड़ियों की फॉर्म को देखते हुए WI vs SL 1st Test Prediction में श्रीलंका टीम आगे है।
वेस्टइंडीज के जीतने की संभावना: 40%
श्रीलंका के जीतने की संभावना: 60%
यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड से हार के बाद इंग्लैंड पर गिरी गाज, ICC ने पूरी टीम पर ठोका जुर्माना, WTC Points Table में भी लगा झटका
WI vs SL 1st Test 2026: दोनों टीमों का पूरा Squad
वेस्टइंडीज (WI) Squad
रोस्टन चेस (कप्तान), जॉन कैंपबेल, टेगनेरिन चंद्रपॉल, जोशुआ डा सिल्वा, जस्टिन ग्रीव्स, कावेम हॉज, शाई होप, आमिर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एंडरसन फिलिप, केमर रोच, जेडन सील्स, जोमेल वार्रिकन
श्रीलंका (SL) Squad
निशान मदुश्का, लाहिरू उदारा (विकेट कीपर), दिनेश चांदीमल, पसिंदु सोरियाबंदरा, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, मिलन प्रियनाथ रथनायके, प्रभात जयसूर्या, विश्व फर्नांडो, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, कामिंडू मेंडिस, कसुन राजिथा, रमेश मेंडिस, इसिथा विजेसुंदर
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।
Tagged:
SRI LANKA NATIONAL CRICKET TEAM WI vs SL 1st Test Prediction West indies National Cricket Team WI vs SL 1st Testऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।