न्यूजीलैंड से हार के बाद इंग्लैंड पर गिरी गाज, ICC ने पूरी टीम पर ठोका जुर्माना, WTC Points Table में भी लगा झटका

Published - 22 Jun 2026, 02:44 PM | Updated - 22 Jun 2026, 03:21 PM

ENG vs NZ

बेन स्टोक्स की गैरमौजूदगी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले (ENG vs NZ) में इंग्लैंड टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. ओवल के मैदान पर दोनों टीमों के बीच हुई भिड़ंत में इंग्लिश खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा.

बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोंनों ही विभागों में जो रूट एंड कंपनी कीवी टीम (ENG vs NZ) को चुनौती देने में नाकाम रही. इस शिकस्त के बाद इग्लैंड की मुश्किलें बढ़ गई है. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पूरी टीम पर जुर्माना ठोका. इसके वाला टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में झटका लगा है.

ओवल टेस्ट के बाद इंग्लिश टीम पर गिरी गाज

England Cricketer

द ओवल टेस्ट में न्यूजीलैंड (ENG vs NZ) के खिलाफ हार के बाद इंग्लैंड पर आईसीसी का चाबुक चला है. रविवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड ने पूरी टीम पर धीमी ओवर गति के लिए कड़ा एक्शन लिया है. इंग्लैंड निर्धारित समय के अनुसार अपने ओवर पूरे न करने की वजह से 12 ओवरों से पिछड़ गई.

इसके कारण से अब उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ा है. आईसीसी आचार संहिता के नियम 2.22 के तहत खिलाड़ियों पर तय समय से कम ओवर फेंकने के लिए सजा के तौर पर मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है. यानी 12 ओवर शॉर्ट होने के चलते इंग्लैंड के सभी खिलाड़ियो की मैच फीस का कुल 60 प्रतिशत कटा है.

टीम इंडिया के हमेशा के लिए बंद हुए इन 3 खिलाड़ियों के दरवाजे? वनडे वर्ल्ड कप 2027 टीम में जगह बनाना हुआ मुश्किल

अंको में भी हुई कटौती

इंग्लैंड टीम (ENG vs NZ) को अपनी इस लापरवाही का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में भी नुकसान झेलना पड़ा है. डब्ल्यूटीसी के नियमों के मुताबिक प्रत्येक शॉर्ट ओवर के लिए एक अंक की कटौती होती है. इसलिए अब इंग्लिश टीम पर 12 अंकों की पेनल्टी लगाई गई है, जिसकी वजह से उनका पर्सेंटेज 34.72 से गिरकर 26.38% से हो गया. बता दें कि कप्तान जो रूट आईसीसी मैच रेफरी एमिरेट्स एलीट पैनल के एंडी पायक्रॉफ्ट की इस सजा को बिना किसी विरोध के मान लिया है.

तीसरे मैच के लिए इंग्लैंड टीम में हुई स्टार खिलाड़ी की एंट्री

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे मुकाबले (ENG vs NZ) के लिए इंग्लंड के नियमित कप्तान बेन स्टोक्स की वापसी हो गई है. नाइटक्लब विवाद की वजह से वह ओवल टेस्ट से बाहर हो गए थे. लेकिन अब उन्हें क्लीन चीट मिल गई है, जिसके बाद बेन स्टोक्स फिर से टीम की कमान संभालते नजर आएंगे. उनके अलावा गस एटकिंसन को भी तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम में शामिल किया गया है.

ENG vs NZ टेस्ट के बाद ऐसी नजर आ रही है WTC Points Table

रैंकटीममैच (M)जीत (W)हार (L)ड्रॉ (D)नो रिजल्ट (N/R)अंक (PTS)जीत प्रतिशत (PCT)
1ऑस्ट्रेलिया871008487.50
2दक्षिण अफ्रीका431003675.00
3श्रीलंका210101666.67
4न्यूजीलैंड531104066.67
5बांग्लादेश421102858.33
6भारत944105248.15
7इंग्लैंड1247103826.39
8पाकिस्तान4130048.33
9वेस्टइंडीज8071044.17

आध्या आनंद या अंकिता पटेल? आखिर किसे डेट कर रहे हैं जैकब बेथेल, यहां जानिए पूरी सच्चाई

Tagged:

eng vs nz joe root ben stokes
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com