टीम इंडिया के हमेशा के लिए बंद हुए इन 3 खिलाड़ियों के दरवाजे? वनडे वर्ल्ड कप 2027 टीम में जगह बनाना हुआ मुश्किल

Published - 22 Jun 2026, 02:28 PM | Updated - 22 Jun 2026, 03:04 PM

Team India 44

Team India: दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए अभी से ब्लूप्रिंट तैयार करने का काम शुरू हो गया है। टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में अपना दमखत्म दिखाया और अब मिशन वर्ल्ड कप के लिए अपनी अगली वनडे सीरीज इंग्लैंड से खेलेगी। इंग्लैंड दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज 14 से 19 जुलाई तक खेली जानी है।

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज को आधिकारिक रूप से टीम इंडिया (Team India) की 2027 वर्ल्ड कप की तैयारियां का आगाज माना जा रहा है। इस सीरीज के लिए शुभमन गिल की कप्तानी में जबरदस्त स्क्वाड का चयन हुआ है। कुछ सीनियर खिलाड़ियों की वापसी हुई, तो गुरनूर जैसे युवा तेज गेंदबाज को अफगानिस्तान वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने का इनाम मिला।

टीम इंडिया (Team India) का स्क्वाड को देखकर लगता है कि अब आगे भी ज्यादातर यही खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। इसी वजह से कुछ खिलाड़ियों का वनडे करियर अब खत्म माना जा सकता है और उनके लिए वर्ल्ड कप 2027 दूर की कौड़ी लग रहा है।

इन 3 खिलाड़ियों का वनडे करियर लगभग खत्म, Team India में वर्ल्ड कप 2027 के लिए जगह मिलना मुश्किल

1. रवींद्र जडेजा

Team India 45

दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की अब टीम इंडिया (Team India) के वनडे स्क्वाड में वापसी मुश्किल ही नजर आ रही है। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में मौका मिला था, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं चुना गया था।

अफगानिस्तान के खिलाफ अक्षर पटेल को भी मौका नहीं मिल था लेकिन अब उनकी इंग्लैंड सीरीज के लिए वापसी हो गई लेकिन जड्डू को नजरअंदाज कर दिया। इससे पता चलता है कि शायद अब उनके लिए वनडे के दरवाजे बंद हो गए हैं। इसी वजह से वर्ल्ड कप 2027 में खेलना मुश्किल ही नजर आ रहा है।

2. ऋषभ पंत

इस लिस्ट में दूसरा नाम विकेटकीपर ऋषभ पंत का है। पंत को पहले ही वनडे टीम में मौके कम मिल रहे थे। उन्हें सिर्फ स्क्वाड में रखा जा रहा था, लेकिन प्लेइंग XI में जगह नहीं दी जा रही थी। टीम इंडिया (Team India) के लिए पंत ने काफी समय तक बैकअप विकेटकीपर का रोल निभाया लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उन्हें ड्रॉप करते हुए ईशान किशन को लाया गया।

ईशान ने मौके का फायदा उठाकर शतक भी जड़ दिया और उन्हें इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए भी चुना गया है। इसी वजह से पंत की टीम इंडिया में ODI फॉर्मेट में वापसी की संभावना लगभग खत्म हो गई है।

3. मोहम्मद शमी

अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी किसी भी फॉर्मेट में टीम इंडिया (Team India) का हिस्सा नहीं हैं। माना जा रहा था कि उन्हें वनडे टीम में वर्ल्ड कप 2027 को देखते हुए चुना जा सकता है लेकिन पहले अफगानिस्तान सीरीज नजरअंदाज किया गया और फिर इंग्लैंड सीरीज से भी इग्नोर कर दिया।

गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा को तीसरे पेसर के विकल्पों के रूप में तैयार किया जा रहा है। इसी वजह से शमी की वापसी अब मुश्किल ही लग रही है।

यह भी पढ़ें: आध्या आनंद या अंकिता पटेल? आखिर किसे डेट कर रहे हैं जैकब बेथेल, यहां जानिए पूरी सच्चाई

Tagged:

team india ravindra jadeja rishabh pant Mohammed Shami world cup 2027
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com