आध्या आनंद या अंकिता पटेल? आखिर किसे डेट कर रहे हैं जैकब बेथेल, यहां जानिए पूरी सच्चाई
Table of Contents
Jacob Bethell's Girlfriend: इन दिनों इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर जैकब बेथल न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने में व्यस्त हैं। इस सीरीज में दो मैच हो चुके हैं और 1-1 की बराबरी है। लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने 115 रनों से जीत दर्ज की थी लेकिन इसके बाद ओवल में न्यूजीलैंड का पलटवार देखने को मिला। कीवी टीम ने 253 रनों से धमाकेदार जीत हासिल करते हुए सीरीज में बराबरी की। अब तीसरा टेस्ट 25 जून से नॉटिंघम में होना है।
इस सीरीज के पहले दो मैचों में जैकब बेथल (Jacob Bethell) का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। वह बल्ले से पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं, जबकि गेंदबाजी में चार विकेट झटके हैं। हालांकि, उनके चर्चा में आने की वजह प्रदर्शन नहीं, बल्कि उनकी लव लाइफ है। जी हां, इस 22 वर्षीय का नाम दो हसीनाओं आध्या आनंद और अंकिता पटेल के साथ जोड़ा जा रहा है।
आध्या के साथ कैसे जुड़ा Jacob Bethell का नाम?

इंग्लैंड के बाएं हाथ के ऑलराउंडर जैकब बेथल (Jacob Bethell) का नाम पिछले कुछ दिनों से आध्या आनंद से जोड़ा जा रहा है। आध्या एक भारतीय एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उन्होंने कई वेब सीरीज में काम किया है। इसके अलावा ब्रांड्स की भी फेवरेट हैं। इसी वजह से कम उम्र में काफी लोकप्रियता हासिल कर ली है।
जैकब बेथल और आध्या आनंद को लेकर अफ़वाहें सोशल मीडिया पेजों से शुरू हुईं, जहाँ कुछ यूज़र्स ने कहा कि बेथेल और आध्या का रिश्ता IPL के दौरान शुरू हुआ। ऑनलाइन फैंस ने सोशल मीडिया पर उनकी एक्टिविटी की ओर इशारा करते हुए दावा किया कि उन्होंने एक्ट्रेस की कई पोस्ट्स को लाइक किया था। दोनों एकदूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो भी करते हैं। इन चर्चाओं ने जल्द ही लोगों का ध्यान खींचा और ये अलग-अलग प्लेटफ़ॉर्म्स पर फैल गईं। दो
Damn I found this pic on Reddit of Aadhya Anand and Jacob bethell and it was uploaded on her private Instagram but anyway they looks cute 🥺🥺🥺🥺🥺 pic.twitter.com/IQa30ofdFa
— vanshika (@VanshuKiid) June 20, 2026
अंकिता पटेल के साथ भी जैकब बेथल के रिलेशनशिप में होने की खबरें
जैकब बेथल (Jacob Bethell) की डेटिंग की खबरें सिर्फ आध्या आनंद के साथी नहीं, बल्कि अंकिता पटेल के साथ भी हैं। अंकिता भी भारत से ही हैं और वह एक मेकअप आर्टिस्ट हैं। अंकिता मुंबई की हैं। वह 'HOUSEOFANKITA' नाम का एक ब्यूटी ब्रांड चलाती हैं।
उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कई मशहूर हस्तियों, जैसे शिल्पा शेट्टी, रितेश देशमुख, हिना खान और पलक तिवारी के साथ भी काम किया है। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें बेथल को अंकिता के साथ देखा जा रहा है।
मुंबई की लड़की पर आया इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर का दिल?
— Raksha Yatharth (@Rak_sha_2018) June 22, 2026
इंग्लैंड के युवा क्रिकेटर Jacob Bethell इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका नाम मुंबई की मेकअप आर्टिस्ट अंकिता के साथ जोड़ा जा रहा है।
सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें और बातचीत… pic.twitter.com/AEzWR09tKv
आध्या या अंकिता, कौन है जैकब बेथल की गर्लफ्रेंड
जैकब बेथल (Jacob Bethell) की गर्लफ्रेंड आध्या आनंद और अंकिता पटेल में से कौन है, इस सवाल का जवाब देना मुश्किल ही है। इसकी वजह दोनों के साथ भी बेथल का नाम सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा ही जोड़ा जा रहा है। कोई भी पक्का सबूत सामने नहीं आया है, जिसे देखकर यह कहा जा सके कि बेथल इनमें से किसी को डेट कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड ODI सीरीज में जगह के हकदार थे ये 4 खिलाड़ी, लेकिन चयनकर्ताओं ने नहीं दिया मौका