6,6,6,6,6,6.... वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई ने फिर मचाया कोहराम, खेली 168 रन की तूफानी पारी, जड़े 19 चौके 6 छक्के

Published - 25 Jun 2026, 08:36 AM | Updated - 25 Jun 2026, 10:00 AM

Vaibhav Sooryavanshi 2

भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) पिछले कुछ समय से सुर्खियों में बने हुए हैं. अपनी तूफानी बल्लेबाजी से उन्होंने क्रिकेट जगत में खूब तहलका मचाया हुआ है. आईपीएल 2027 के बाद हाल ही में हुई श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के साथ खेली गई ट्राई सीरीज के फाइनल में उन्होंने 29 गेंदों पर 94 रन रन ठोक दिए थे.

जहां एक तरफ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) अपनी बैटिंग से फैंस के दिलों में जगह बना रहे हैं, तो वहीं अब उनके छोटे भाई ने भी लाइमलाइट बटोर ली है. उन्होंने 19 चौकों और 6 छक्कों की बदौलत 168 रन की पारी खेल जलवा बिखेरा.

Vaibhav Sooryavanshi के छोटे भाई ने फिर मचाया कोहराम

Ashirwad Sooryavanshi

टीम इंडिया का भविष्य माने जा रहे वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) अपना डेब्यू मैच खेलने के लिए तैयार हैं. 26 जून को बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले टी20 मैच में उन्हें पदार्पण करने का मौका मिल सकता है. लेकिन इससे पहले उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने एक लोकल टीम के लिए धुआंधार पारी खेल तहलका मचाया है.

गेंदबाजों की जमकर कुटाई कर उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और रनों का अंबार लगा दिया. महज 10 साल के इस खिलाड़ी ने 19 चौकों और 6 छक्कों की मदद से उन्होंने 168 रनों की शतकीय पारी खेली.

इस पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का बड़ा दावा, बोला 'वैभव सूर्यवंशी 21-22 साल का है....

पहले भी मचाया था अपनी बल्लेबाजी से तहलका

यह पहली बार नहीं है जब आशीर्वाद सूर्यवंशी अपनी बल्लेबाजी की वजह से सूर्खियों में आए हैं. इससे पहले भी एक लोकल प्रैक्टिस मैच में उन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था. इस दौरान वह ताजपुर क्रिकेट एकेडमी की ओर से खेलते हुए 87 गेंदों में 103 रन बना पाए थे.

10 साल की उम्र में उनकी ऐसी दमदार बल्लेबाजी ने दर्शकों को हैरान करके रख दिया है. वहीं, उनके पिता ने कुछ समय पहले कहा था कि उन्हें उम्मी है आशीर्वाद सूर्यवंशी अगले दो साल में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) से भी बेहतर खिलाड़ी बनेंगे.

वैभव सूर्यवंशी पिता संजीव ने आशीर्वाद सूर्यवंशी के पहले शतक पर बात करते हुए कहा था कि, "मेरे छोटे बेटे आशीर्वाद सूर्यवंशी ने आज एक प्रैक्टिस मैच में अपना पहला शतक लगाया है। मैं सभी से गुजारिश करता हूं कि वे उस पर अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें।"

Vaibhav Sooryavanshi के डेब्यू का इंतजार

गौरतलब यह है कि अब सबकी नजरें इस पर टिकी है कि वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू कर पाते हैं या नहीं. अभीषेक शर्मा और संजू सैमसन जैसे अनुभवी ओपनर की टीम में मौजूदगी की वजह से उनके लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना आसान नहीं होगा. ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट और कप्तान श्रेयस अय्यर उन्हें मौका देने के लिए काफी सोच-विचार कर सकते हैं.

टीम इंडिया के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता राजस्थान में जन्मा बॉलर, आयरलैंड के लिए करेगा डेब्यू

Tagged:

team india IND vs IRE Vaibhav Sooryavanshi Ashirvad Sooryavanshi
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com