ठोके 9 शतक, झटके 253 विकेट, वो खतरनाक ऑलराउंडर जो भारत और आयरलैंड दोनों के लिए खेला
Table of Contents
Player played for both India and Ireland: भारत का आयरलैंड दौरा 26 जून से शुरू होना है। इस दौरे पर दोनों ही टीमों के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। ज्यादातर इनके बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज अभी तक होती आई है लेकिन इस बार भारत के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए दो मैचों का ही आयोजन होगा। सीरीज का दूसरा मुकाबला 28 जून को होगा। ये दोनों मुकाबले बेलफ़ास्ट में ही खेले जाएंगे।
टीम इंडिया (Team India) के खिलाड़ी आयरलैंड पहुंच चुके हैं और सीरीज के लिए अभ्यास करना भी शुरू कर दिया है। इस सीरीज के माध्यम से श्रेयस अय्यर टी20 कप्तानी का डेब्यू भी करेंगे, जिन्हें सूर्यकुमार यादव के स्थान पर कैप्टेंसी सौंपी गई है।
India और Ireland दोनों के लिए खेलने वाला खिलाड़ी

इस सीरीज में भारत (India) के खिलाफ जय मूंदरा के भी डेब्यू की उम्मीद है, जो राजस्थान में जन्मे थे लेकिन अब आयरलैंड की नागरिकता हासिल कर चुके हैं। लेकिन लेख में हम आपको उस खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने पहले तो भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेला लेकिन बाद में आयरलैंड के लिए घरेलू स्तर पर खेलते नजर आए।
इस दिग्गज ने किया है भारत और आयरलैंड का प्रतिनिधित्व
भारत (India) और आयरलैंड दोनों की तरफ से क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी का नाम बॉबजी नरसिम्हा राव है। नरसिम्हा राव एक ऑलराउंडर खिलाड़ी थे, जो दाएं हाथ के बल्लेबाज और लेग ब्रेक गेंदबाज थे। घरेलू क्रिकेट में इस दिग्गज ने काफी सफलता हासिल की लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी पहचान ज्यादा नहीं बने सके। हालांकि, वह उन दुर्लभ खिलाड़ियों में से एक बन गए, जिन्होंने पहले भारत के लिए खेला और बाद में किसी और देश में जाकर क्रिकेट खेलते नजर आए।
बॉबजी नरसिम्हा राव के क्रिकेट करियर आंकड़े
भारत के लिए बॉबजी नरसिम्हा राव ने 1978 में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी और आखिरी बार 1979 में खेला। उन्होंने चार टेस्ट खेले और कुल 46 रन बनाने के साथ 3 विकेट भी झटके। वहीं, लिस्ट ए में 18 मैचों में 292 रन बनाए और 5 विकेट लिए। फर्स्ट क्लास की बात करें तो बॉबजी ने 108 मैचों में 9 शतक और 30 अर्धशतक की मदद से 4845 रन बनाए, जबकि गेंदबाजी में 245 विकेट झटके, जिसमें 15 बार 5 विकेट हॉल और 3 बार 10 विकेट हॉल शामिल है।
बता दें कि 1988 में बॉबजी नरसिम्हा राव ने भारत से आयरलैंड शिफ्ट होने का फैसला किया। उन्होंने एक आयरिश महिला से शादी की और वहीं की नागरिकता ले ली। उन्होंने कुछ साल तक आयरलैंड के लिए क्रिकेट खेला।
Tagged:
team india ireland cricket team Bobjee Narasimha Rao