IND vs IRE: वैभव सूर्यवंशी-सूर्यांश शेडगे का डेब्यू, ईशान किशन बाहर, कुछ ऐसी पहले टी20 के लिए भारत की प्लेइंग-XI

Published - 25 Jun 2026, 10:01 AM | Updated - 25 Jun 2026, 11:16 AM

IND Vs IRE 3

भारत और आयरलैंड (IND vs IRE) के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होने वाली है. पहला मुकाबला 26 जून को खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 28 जून को होगा. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में यह टीम इंडिया की पहली टी20 सीरीज होगी और इसे जीतने में वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. ऐसे में आइए जानते हैं कि पहले मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है और टीम मैनेजमेंट किन 11 खिलाड़ियों को मौका दे सकता है...

IND vs IRE: वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू?

Vaibhav Sooryavanshi 17

भारतीय चयनकर्ताओं ने आयरलैंड दौरे (IND vs IRE) के लिए टीम इंडिया में कई नए चेहरों को शामिल किया है. आईपीएल 2026 में अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी के अलावा कई खिलाड़ियों को टी20 टीम में पहली बार जगह मिली है. ऐसे में फैंस के मन में यह सवाल उठ रहा है कि इनमें से किन खिलाड़ियों को आयरिश टीम के खिलाफ डेब्यू का मौका मिल सकता है.

हालांकि, इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में वैभव सूर्यवंशी हैं. उनका हालिया प्रदर्शन देखने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि वह पहले टी20 मैच का हिस्सा बन सकते हैं. इस सीरीज में सबकी नजरें उन पर होंगी.

6,6,6,6,6,6.... वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई ने फिर मचाया कोहराम, खेली 168 रन की तूफानी पारी, जड़े 19 चौके 6 छक्के

सूर्यांश शेडगे की हुई सप्राइज़ एंट्री

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का हिस्सा रहे सूर्यांश शेडगे की आयरलैंड सीरीज (IND vs IRE) के लिए टीम इंडिया में सप्राइज़ एंट्री हुई है. नीतीश कुमार रेड्डी के इंजर्ड हो जाने के बाद उन्हें टीम में जगह मिली. इसके बाद अब, कप्तान श्रेयस अय्यर इस 23 वर्षीय खिलाड़ी को अंतिम एकादश में शामिल कर अपनी काबिलियत साबित करने का मौका दे सकते हैं. आईपीएल के मंच पर भी उन्होंने सूर्यांश शेडगे को पदार्पण करने का अवसर दिया था, जिसको भूनने में वह सफल रहे थे. उन्होंने प्रभावशाली प्रदर्शन कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था.

ईशान किशन हो सकते हैं ड्रॉप

गौरतलब है कि आयरलैंड टी20 सीरीज (IND vs IRE) टीम इंडिया के लिए अपनी बेंच स्ट्रेंथ आजमाने का सुनहरा मौका है. इसमें टीम मैनेजमेंट नए चेहरों को परखना चाहेगी. ऐसे में भारतीय युवा बल्लेबाज ईशान किशन को पहले मैच में बेंच गर्म करना पड़ सकता है. उनकी गैरमौजूदगी में संजू सैमसन विकेटकीपर की भूमिका निभा सकते हैं. इसके अलावा अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्ण को अंतिम एकादश में जगह मिलने की संभावना है.

आयरलैंड के खिलाफ भारत की संभिवत प्लेइंग XI: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्ण

टीम इंडिया के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता राजस्थान में जन्मा बॉलर, आयरलैंड के लिए करेगा डेब्यू

Tagged:

ISHAN KISHAN team india IND vs IRE Suryansh Shedge
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com