Vaibhav Sooryavanshi ने छक्कों से बना डाला एक महारिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पूरी दुनिया के बने पहले बल्लेबाज

Published - 10 May 2026, 12:40 PM | Updated - 10 May 2026, 12:43 PM

Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 16 गेंदों पर 36 रन की धमाकेदार पारी खेली थी। हालांकि, यह पारी उनकी टीम को जीत नहीं दिला सकी, लेकिन 15 साल के वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) ने छोटी उम्र में एक महा रिकॉर्ड स्थापित कर दिया, जो कि दुनिया के बड़े-बड़े बल्लेबाज नहीं कर सके।

साथ ही उन्होंने 20 साल की उम्र से पहले टी20 में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी बना लिया है। उन्होंने इस मामले में अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को पीछे छोड़ दिया है। चलिए आपको बताते हैं कि एक मैच में वैभव ने क्या-क्या कीर्तिमान बनाए हैं।

20 साल की उम्र से पहले टी20 में सबसे ज्यादा छक्के

वैभव सूर्यवंशी टी20 क्रिकेट में 20 साल से कम उम्र में सर्वाधिक छक्के लगाने में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को पीछे छोड़ा। वैभव सूर्यवंशी टी20 इतिहास में 20 साल की उम्र में 100 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

उन्होंने यह उपलब्धि मात्र 15 साल की आयु में हासिल की है। वहीं, गुरबाज लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 20 साल की उम्र में 90 छक्के लगाए हैं, जबकि तीसरे पर 73 छक्कों के साथ डेवाल्ड ब्रेविस है तो चौथे पर नेपाल के गुलशन झा हैं, जिन्होंने 53 छक्के ठोके हैं। वहीं, ईशान किशन इस लिस्ट में 53 छक्कों के साथ पांचवें नंबर पर मौजूद हैं।

पोलार्ड से आगे निकले Vaibhav Sooryavanshi

छक्के लगाने की मामले में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान कीरोन पोलार्ड और करनबीर सिंह को भी पछाड़ दिया है। उन्होंने मोहम्मद सिराज के ओवर में एक छक्का लगाकर महाकीर्तिमान स्थापित किया है। दरअसल, वह टी20 क्रिकेट में सबसे तेज (गेंदों के लिहाज से) 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।

उन्होंने 515 गेंदों पर 100 छक्के लगा दिए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर करनबीर सिंह हैं, जिन्होंने 813 गेंदों पर 100 छक्के लगाए हैं तो कीरोन पोलार्ड ने 843 गेंदों पर 100 छक्के लगाने में सफल हुए हैं।

IPL 2027 में अपनी IPL टीम से नहीं खेलना चाहेंगे ये 4 बड़े खिलाड़ी, फ्रेंचाइजियों से खुद कहेंगे कर दो हमें रिलीज

एक सीजन में ठोके सबसे अधिक छक्के

आईपीएल के एक सीजन में भारतीय द्वारा सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत जैसे बड़े खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है। वैभव आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

उन्होंने इस सीजन 40 छक्के लगाए हैं, जबकि पहले स्थान पर अभिषेक शर्मा हैं, जिनके नाम एक सीजन में 42 छक्के दर्ज हैं। हालांकि, वैभव के पास पहले स्थान पर पहुंचने के लिए तीन मैच शेष हैं, जिसमें तीन छक्के लगाते ही वह पहले स्थान पर काबिज हो जाएंगे।

VIDEO: सिराज की गेंद पर इंजर्ड हुए Vaibhav Sooryavanshi, तुड़वा बैठे अपना पैर, जानें अब कितने मैचों से रहेगे बाहर

Tagged:

abhishek sharma rajasthan royals IPL 2026 Vaibhav Sooryavanshi
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com